जीवनशैली

कपूर और नारियल तेल के इस्तेमाल से आपकी स्किन और बालों की समस्याएं होगी दूर

आज जानते हैं नारियल तेल और कपूर के फायदे के बारे में। हर दिन नारियल तेल का इस्तेमाल आप भी करते होंगे और इसके ढ़ेर सारे फायदों के बारे में भी आप जानते हैं कि ये नारियल तेल स्किन और बालों में चमक बढ़ाता है और इसके एंटी-एजिंग गुण के कारण झुर्रियां भी नहीं आती।

वहीं पूजा में रखे जाने वाले कपूर के महत्व से भी आप परिचित हैं, जो ना केवल घर से नेगेटिव ऊर्जा को बाहर निकालता है बल्कि कई बीमारियों का इलाज करने के लिए इससे दवाएं भी बनायी जाती है और स्किन और बालों की ख़ूबसूरती बढ़ाने में भी इसका कोई जवाब नहीं।

नारियल तेल और कपूर के फायदे
त्वचा के दाग और झाइयां दूर करें – आजकल हेल्दी डाइट की कमी और प्रदूषण के कारण स्किन से जुड़ी परेशानियां होना एक आम बात हो गयी है।

स्किन पर दाग और झाइयां पड़ने से अगर आप भी परेशान हैं तो नारियल तेल में कपूर मिलाकर, दाग और झाइयों पर लगाकर आप अपनी स्किन को साफ कर सकते हैं।

खुजली से निजात दिलाये – अगर स्किन पर खुजली होने की समस्या है तो नारियल तेल में कपूर मिलाकर अच्छे से मसाज करिये, ऐसा करने से खुजली दूर हो जायेगी और अगर कोई बैक्टीरियल इन्फेक्शन होगा तो वो भी दूर हो जाएगा।

डैंड्रफ दूर करे – आजकल बालों में डैंड्रफ रहने की समस्या भी बहुत से लोगों को रहने लगी है जो सर्दी के मौसम में बहुत ज़्यादा बढ़ जाती है जिससे बाल कमज़ोर होकर टूटने लगते हैं।

इसे दूर करने के लिए नारियल के तेल में कपूर मिलाकर, उँगलियों के पोरों से सिर की त्वचा पर मालिश करिये। ऐसा करने से डैंड्रफ से बहुत जल्द छुटकारा मिल जाएगा।

एलर्जी में राहत दिलाये – कई बार स्किन पर एलर्जी होने लगती है जिसका कारण कोई फंगल इन्फेक्शन भी हो सकता है। ऐसे में नारियल तेल में कपूर मिलाकर, उस जगह पर लगाने से आपको बहुत जल्द फायदा नज़र आने लगेगा।

बालों का झड़ना रोके – बालों के झड़ने के कई कारण हो सकते हैं और इसे रोकने के लिए आपको नारियल तेल में कपूर मिलाकर अच्छे से मसाज करनी होगी। ऐसा करने से बाल झड़ना कम होता जाएगा।

पिंपल्स को कम करे – चेहरे पर होने वाले पिंपल्स अक्सर उदासी का कारण बन जाते हैं क्योंकि इनकी वजह से चेहरा साफ और चमकदार नहीं दिख पाता।

ऐसे में नारियल तेल में कपूर मिलाकर पिंपल्स पर लगाइये और आप पाएंगे कि पिंपल्स जल्दी-जल्दी कम होने लगे हैं।

पैरों का इन्फेक्शन दूर करे – कई बार खासकर बारिश के मौसम में पैरों में फंगस लगने के कारण पैर सफेद दिखने लगते हैं जिससे खुजली भी होती है।

इसे दूर करने के लिए नारियल तेल और कपूर को मिक्स करके पैरों पर लगाकर रखिये और कुछ देर बाद अपने पैरों को अच्छे से धो लीजिये। ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी।

चोट और जले के निशान मिटाये – अगर कभी चोट लगने के कारण उसका निशान रह गया है या जलने का कोई निशान आपको परेशान कर रहा है तो इस जगह पर भी नारियल तेल और कपूर का मेल ही असर करेगा। रोज़ाना इसकी मालिश करके आप इन निशानों को मिटा सकते हैं।

सर्दी-जुकाम में भी है फायदेमंद – सर्दी-जुकाम होने पर अगर आप नारियल तेल और कपूर को मिक्स करके चेस्ट पर लगाएं तो इससे सर्दी-जुकाम में राहत मिल सकती है। इसके अलावा आप पानी में नारियल तेल और कपूर को मिलाकर, इसकी भाप भी ले सकते हैं।

नारियल तेल और कपूर किस तरह बालों और त्वचा की सेहत का ख्याल रखते हैं, ये आपने जान लिया है, साथ ही इस बात का भी ध्यान रखिये कि कपूर ज़्यादा पुराना ना हो।

अब आप स्किन और बालों से जुड़ी मुश्किलों में परेशान होना बंद कर दीजिये और नारियल तेल और कपूर के इस मेल को अपनाइये और अपनी स्किन की दमक और बालों की चमक बरकरार रखिये।

हमने आपसे सिर्फ ज्ञानवर्धक जानकारी साझा की है। कोई भी प्रयोग आजमाने से पहले अपनी सूझ-बुझ का इस्तेमाल जरूर करे और अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर ले। सदैव खुश रहे और स्वस्थ रहे।

उम्मीद है जागरूक पर नारियल तेल और कपूर के फायदे कि ये जानकारी आपको पसंद आयी होगी और आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगी।

Related Articles

Back to top button