National News - राष्ट्रीयPolitical News - राजनीतिState News- राज्य

कमलनाथ ने रुकवाया था सिवनी में फोरलेन का कामः नितिन गडकरी

जबलपुर: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सिवनी में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में हमारी सरकार बनने पर पता चला कि पड़ोसी जिले के सांसद और केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने फोरलेन का काम रुकवा दिया था। हमने मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद इस काम को दोबारा शुरू कराया है। नितिन गडकरी ने विकास के प्रति कांग्रेस नेताओं की सोच की कलई खोलते हुए कहा कि भाजपा के लिए विकास पहली प्राथमिकता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का समर्थन करते हुए कहा है कि मप्र की सड़कें अमेरिका से अच्छी हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के साथ देश में विकसित हो रहे सड़कों के नेटवर्क और एक्सप्रेस हाईवे की जानकारी भी दी। भाजपा के केंद्र के शासन में अब तक करीब 13248 किलोमीटर लंबी एनएच की सड़क विकसित हो चुकी है।

गड़करी ने जबलपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली से मुंबई तक नया एक्सप्रेस हाईवे 12 लेन का प्रस्तावित है, जिसमें मध्य प्रदेश का करीब 250 किलोमीटर का हिस्सा आएगा। वहीं प्रदेश मे चंबल एक्सप्रेस-वे बनाया जाना है, जिसके लिए करीब 6 हज़ार करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इस योजना से चंबल का विकास सुनिश्चित हो सकेगा। मप्र पिछड़े राज्यों की लिस्ट से बाहर आकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए ऊँचाइयां छू रहा है यह भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। कृषि के क्षेत्र में पूरे देश में मप्र अव्वल है। यहां की कृषि विकास दर लगभग 20 प्रतिशत जो अन्य राज्यों से काफी आगे है। किसानों की स्थिति को सुधारने के लिये प्रदेश की भाजपा सरकार ने लगातार कार्य किये हैं।

चाहे प्याज हो, सोयाबीन हो, तिलहन हो या दलहन सभी इन सब की फसलों पर किसानों को लाभ मिले इस हेतु सरकार ने अनुकरणीय कार्य किये हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर के मामले में प्रदेश में नित नये कार्य हो रहे हैं और एक नया प्रदेश बनकर तैयार हुआ है। एरीगेशन में मप्र ने उन्नति की है। 2003 के पहले के प्रदेश में मैने भी देखा है कि बिजली की सबसे बड़ी समस्या मप्र में होती थी। आज बदलाव हुआ है और बिजली के मामले मे मप्र सरप्लस है। मप्र की सड़कों की दशा बदली है आप प्रदेश से किसी भी अन्य राज्य में जाइये आपको मप्र की सड़कों में जो अंतर आया है वह दिखाई देगा।

Related Articles

Back to top button