Lucknow News लखनऊNational News - राष्ट्रीय

कमल ज्योति के संस्थापक संपादक शिवकुमार अस्थाना का निधन

22- dr asthanaलखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य और राजनीतिक पात्रिका कमल ज्योति के संस्थापक संपादक डा. शिवकुमार अस्थाना जी का लम्बी अस्वस्थता के बाद निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। उनके परिवर में भतीजे और भतीजियों का परिवार है। देर शाम भैसाकुण्ड में उनका अंतिम संस्कार किया गया। डा. शिव कुमार अस्थाना जी काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। वे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। जहां पर रात्रि 2 बजे उनका निधन हो गया। डा0 अस्थाना राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लम्बे समय तक प्रचारक रहे है। वे मुरादाबाद में विभाग प्रमुख रहे और बाद में उत्तरांचल मे जनसंघ संगठनमंत्री दायित्व में कार्यरत डा0 अस्थाना के नेतृत्व में ही यूपी भाजपा की पत्रिका कमल ज्योति को निकालने की योजना बनी। आरम्भ के दिनों मे भारी कठिनाईयों के बीच डा0 अस्थाना ने धनाभाव से जूझते हुए कानपुर से कमल ज्योति का नया आयाम दिया। डा0 अस्थाना अपने निधन के समय तक कमल ज्योति के संपादक रहे। इलाहाबाद के रहने वाले डा0 अस्थाना ने इलाहाबाद दक्षिण सीट से एक बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था। बाद में वे भाजपा के विधान परिषद सदस्य के रूप में विधानसभा भी गए थे। डा0 अस्थाना दीन दयाल उपाध्याय की विचार प्रवृत्ति के अनुरूप समाज के निचले स्तर का जीवन स्तर ऊपर लाने के मार्ग पर कार्यरत थे।
भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
भाजपा प्रदेश मुख्याल पर श्रृद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा, पूर्व एम.एल.सी. विन्ध्यवासिनी कुमार, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव, नानक चंद, हृदय नारायण श्रीवास्तव, कमल ज्योति के प्रबंध सम्पादक राजकुमार, मनोहर सिंह, हीरो बाजपेयी, सुधीर हलवासिया, मानसिंह, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, के0डी0 तिवारी, राजेश राय, अमित पुरी, कृष्ण गोपाल यादव, अमरनाथ, पवनपुत्र बादल, अमर सिंह, राम कुमार शुक्ला, सोमदत्त बाजपेयी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button