BREAKING NEWSState News- राज्यTOP NEWSफीचर्ड

कर्नाटक में भारी बारिश, कोडगू में रेत की तरह ढह गए दो घर

बेंगलुरु : कर्नाटक में भी प्रकृति कहर बरपा रही है, यहां के 6 जिलों में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन की कई घटनाएं हो रही हैं। वहीं नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बाढ़ और भूस्खलन से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य का कोडगू जिला है। बेंगलुरु से 260 किलोमीटर दूरी पर स्थित कोडगू के स्थानीय निवासी सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो पोस्ट कर रहे हैं। कुछ वीडियो घरों के गिरने के भी हैं। सोशल मीडिया पर मौजूद एक वीडियो कोडगू का बताया जा रहा है। भारी बारिश के कारण यह मकान गिर गया। इमारत पीछे की ओर खिसकना शुरू कर देती है और कुछ सेकेंड्स के भीतर पूरी बिल्डिंग ढह गई, इस दौरान कुछ लोग इमारत के सामने खड़े थे, वे दूसरी ओर भागे। सोशल मीडिया पर एक और घर गिरने का वीडियो पोस्ट किया गया है, यह वीडियो भी कोडागू का बताया जा रहा है। इस वीडियो में आस-पास जलस्तर बढ़ जाने के कारण मकान गिर गया।

 

Related Articles

Back to top button