अद्धयात्म

कलावा बदलने के लिए सप्ताह में केवल दो दिन माने जाते हैं शुभ

हिन्दू धर्म में हाथ में कलावा मानना काफी महत्व रखता है। हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक काम में व मंदिर में जाने पर हाथ की कलाई में मौली बांधने का काफी महत्व है। हर छोटी बड़ी पूजा पाठ में या किसी भी शुभ काम को करने से पहले हाथ में मौली बांधी जाती है, कलावा का कई जगह पर रक्षा सूत्र भी कहा जाता हैं।

कलावा बाधने से मानसिक शक्ति मिलती है। लेकिन हाथ में कलावा बंधने व बदलने से पहले कुछ खास नियम होते हैं जिन नियमों को ध्यान में रख कर ही कलावा बाधा व बदला जाता है। कलावा को बदलने से पहले दिन नहीं देखते। हाथ पर बंधा कलावा काफी पुराना हो गया है तो उसे कभी भी बदल कर नया बांध लेते हैं, तो इसे अशुभ माना जाता है।

  • शास्त्रों में माना जाता है कि कोई भी धार्मिक कर्म कांड क्यों न हैं उसे शुरू करने से पहले कलावा हाथ में बांधा जाता है। मांगलिक कार्यक्रमों में कलावा बांधा जाना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि कलावा हाथ में बाधने से संकटों से बचाव होता है। लेकिन इस कलावा को कभी भी नहीं बदलना चाहिए।
  • शास्त्रों के अनुसार सिर्फ मंगलवार और शनिवार का दिन कलावा बदलने का शुभ दिन माना जाता है। इसे बांधने से सकारात्मक ऊर्जा जीवन में मिलती है।
  • शास्त्रों में पुरुष और औरतों दोनों को अलग अलग हाथ में कलावा बांधा जाता है। पुरुषों और अविवाहित कन्याओं को दाएं हाथ पर और विवाहित स्‍त्री के बाएं हाथ में कलावा बांधना चाहिए।
  • शास्त्रों में बताया गया है कि कलावा बांधते समय मुट्ठी बंधी होनी चाहिए। व कलावा को सिर्फ तीन बार ही लपेटना चाहिए।
  • वैज्ञानिक रुप से कलावा बादने से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हार्टअटैक जैसे रोगों से बचाने में मदद मिलती है।

Related Articles

Back to top button