ज्ञान भंडार

कांग्रेस बेहाल, खाली हो गया खजाना, दफ्तर चलाने तक के पैसे नहीं

ambika-soni_1477405506हिमाचल में सत्ता में अपनी सरकार होने के बावजूद कांग्रेस पार्टी का खजाना खाली हो गया है। पार्टी के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का महीने भर का खर्चा निकालना तक मुश्किल हो गया है। कांग्रेस पार्टी के इतने बुरे हाल तो तब भी नहीं थे, जब ये विपक्ष में थी।
वजह ये बता रहे हैं कि मंत्रियों, विधायकों और सत्ता सुख भोग रहे अन्य नेताओं की ओर से माकूल पार्टी फंड नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी को लीज मनी और अन्य टैक्स तो ब्याज समेत नगर निगम शिमला को ही देना है। ये करीब 18 लाख रुपये बकाया है।

अन्य देनदारियां अलग हैं। ऐसे हालत में खर्चा जुटाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजीव भवन शिमला के निचले फ्लोर, जिला कार्यालयों, ब्लॉक कार्यालयों आदि के खाली हिस्सों को लीज पर देने का फैसला लिया है।

 

Related Articles

Back to top button