फीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

कांग्रेस सदस्यता अभियान कैम्प का शुभारम्भ

nirmal khatriलखनऊ। प्रदेश में चल रहे कांग्रेस सदस्यता अभियान के तहत उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 निर्मल खत्री द्वारा सदस्यता अभियान को और अधिक गति से चलाये जाने के सिलसिले में लिये गये निर्णय के अनुसार आज आम्रपाली चौराहा, इन्दिरानगर, लखनऊ में लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रमेश श्रीवास्तव के संयोजन में लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कांग्रेस सदस्यता अभियान कैम्प का शुभारम्भ उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 निर्मल खत्री द्वारा किया गया। यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता परवेज अहमद खान ने बताया कि कांग्रेस सदस्यता कैम्प का उद्घाटन करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 निर्मल खत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक सदस्य हमारे परिवार का सदस्य है और परिवार के प्रत्येक लोगों को पूरी तत्परता और लगन से कांग्रेस के सदस्यता अभियान में शामिल होकर अधिक से अधिक लोगों को वास्तविक सदस्यता दिलाना ही कंाग्रेस सदस्यता अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। इस मौके पर मौजूद पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि अच्छे दिन आने वाले हैं, का सपना दिखाने वाली फिरकापरस्त ताकतों को इस कांग्रेस सदस्यता अभियान से मुंहतोड़ जवाब देना है और बूथ स्तर पर कांग्रेस के सदस्य बनाकर आगामी होने वाले उपचुनावों में कांग्रेस का झण्डा बुलन्द करना है।

Related Articles

Back to top button