राष्ट्रीयलखनऊ

कानपुर देहात में दुष्कर्म के प्रयास में दरोगा गिरफ्तार

up police logoकानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में दुष्कर्म के प्रयास में एक दरोगा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी से पहले स्थानीय लोगों ने इस वर्दीधारी की जमकर धुनाई भी की। गिरफ्तार दरोगा मोहित दुबे जालौन में अभियोजन अधिकारी के कार्यालय में तैनात है। बताया जाता है कि वह इन दिनों छुट्टी पर अपने घर राजपुर आया हुआ था। कल देर रात वह पड़ोस के एक मकान में गलत नियत से घुस गया। हालांकि वह अपने मंतव्य में सफल नहीं हो पाया। घर की महिलाओं ने उसे देखते ही शोर मचा दिया। शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गये और आरोपी दरोगा की जमकर पिटाई कर दिये। बाद में जानकारी मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button