ज्ञान भंडार
कार में एसी चला सोया, आॅस्ट्रेलिया में समराला के युवक की मौत


समराला। समराला के नौजवान इंद्रपाल सिंह बेदी उर्फ नीरज (34)की मौत हो गई। उसकी पार्थिव देह संस्कार के लिए समराला लाई जा रही है। इंद्रपाल सिंह के पिता जीएस बेदी समराला में इंश्योरेंस कंपनी के रिटायर्ड अफसर हैं। इंद्रपाल उनका इकलौता बेटा था। इंद्रपाल सिंह करीब सात साल से आॅस्ट्रेलिया में एक मिशन फूड कंपनी में नौकरी करता था।