National News - राष्ट्रीयफीचर्ड

केजरीवाल के शपथ ग्रहण में होंगे 50 लाख लोग

kejari shapathनई दिल्ली : दिल्ली दंगल से 67 सीटों का जादुई आंकड़ा पाने के बाद अब एक बार फिर रामलीला मैदान में तैयारियां शुरू हो गई है। यह मैदान दूसरी बार दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनेगा। इसके लिए दिल्ली सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है और इस मैदान में करीब 50 हजार लोगों के लिए बैठने की जगह होगी। मंच शपथ ग्रहण के लिए पर्याप्त है और इस पर सिर्फ अरविंद केजरीवाल व उपराज्यपाल मौजूद रहेंगे। दिल्ली सरकार के सचिव अरुण बरोका ने बताया कि बड़े बहुमत के बाद मैदान में अधिक भीड़ जुटने की संभावना है और इसके लिए रामलीला मैदान एकदम प्रयुक्त है। मैदान में विशेषतौर पर एक चैम्बर बनाया जाएगा। यह चैम्बर विशेष तौर पर शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किए जाने वाले लोगों के लिए होंगे। यहां पर जनता का प्रवेश निषेध होगा। जानकारी के मुताबिक किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो , इसलिए यह प्रबंध किया गया है। क्योंकि विभाग को इस बात की भी सूचना भेजी गई है कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई गणमान्य अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है। यहां 400 से 500 लोगों के लिए व्यवस्था रहेगी। पूरे मैदान को लोक निर्माण विभाग ने 12 हिस्सों में बांटा है। इन हिस्सों में लोगों के बैठने का प्रबंध होगा। दिल्ली सरकार के अधिकारी मानते हैं कि यह मैदान पूरी तरह तैयार है क्योंकि हाल ही में यहां पर कई रैलियों का आयोजन किया गया था। इसलिए यहां पर विभाग को अधिक काम करने की आवश्यकता नहीं होगी। इन सभी चैम्बर में कुर्सियां लगाई होगी और करीब 45-50 हजार लोग यहां पर आसानी से आ सकेंगे।

Related Articles

Back to top button