टॉप न्यूज़दिल्ली

केजरीवाल फिर खांसी से परेशान, बेंगलुरु में कराएंगे इलाज –

cmcough_201696_133837_06_09_2016नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 14 दिनों के लिए दिल्ली की सियासत से दूर रहेंगे। उनकी गैरहाजिरी में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मुख्यमंत्री कार्यालय का कामकाज देखेंगे।

दरअसल, आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल गले की सर्जरी के लिए बेंगलुरु जाएंगे। इससे पहले वे चार दिन तक पंजाब यात्रा पर रहेंगे। केजरीवाल के गले की सर्जरी 13 सितंबर को होगी और वे इससे पहले यानी 12 सितंबर को बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे।

सूत्रों के अनुसार, खांसी की समस्या के समाधान के लिए डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी है। सर्जरी के बाद वे करीब 10 दिन तक आराम करेंगे।

8 सितंबर से पंजाब यात्रा पर रहेंगे केजरीवाल

सर्जरी के लिए जाने से पहले सीएम 8 सितंबर से चार दिन के लिए पंजाब यात्रा पर रहेंगे और वहां पर चुनाव की तैयारियों को देखेंगे। इस तरह से मुख्यमंत्री करीब 14 दिन तक दिल्ली से बाहर रहेंगे।

 

Related Articles

Back to top button