उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदिल्लीब्रेकिंगराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर, राहुल गांधी पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचते ही भाजपा पर निशाना साधा,


नई दिल्ली : दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, ने वहां से भी राफेल डील मामले पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है| उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राफेल डील की कीमत देश की जनता को क्यों नहीं बता रहे| राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने कहा था, कि वो पीएम नहीं देश के चौकीदार बनना चाहते हैं| देश का चौकीदार चोरी कर गया, फ्रांस जाते हैं, और कहते हैं, कि अनिल अंबानी को कांट्रैक्ट देना है| देश जानना चाहता है, कि देश के चौकीदार ने क्या किया? यूपीए सरकार ने फ्रांस से 126 जेट विमानों के लिए 526 करोड़ रुपए में सौदा तय किया था| उन्होंने कहा, अंबानी ने कभी भी कोई जेट विमान नहीं तैयार किया| उन्होंने 45 हजार करोड़ का कर्ज लिया था जिसे वह नहीं लौटा रहे| अंबानी ने डील हासिल करने से महज 10 दिन पहले ही कंपनी बनाई| मैं नहीं जानता कि वह किस तरह से इसमें आए और उन्हें डील हासिल हो गई| केंद्र सरकार पर बड़े उद्योगपतियों पर दरियादिली दिखाने का आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने अंबानी के लिए 30 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार किया है| इस सरकार ने विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को अपने पैसे के साथ देश से बाहर भागने का मौका दिया| सरकार पर अपने वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए, उन्होंने कहा कि सरकार ने 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया| हम चाहते हैं कि बीजेपी और आरएसएस की सरकार को हटाया जाए और इसकी जगह कांग्रेस की सत्ता में वापसी हो| इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटने के बाद सोमवार को अमेठी पहुंचे| इस बार उनको शिवभक्त के तौर पर “प्रोजेक्ट” करने की तैयारी की गई है| बम भोले के नारों के बीच राहुल गांधी का स्वागत किया गया| कांग्रेस अध्यक्ष ने अमेठी के निगोहा गांव में राजीव गांधी महिला विकास परियोजना की सदस्याओं से मुलाक़ात की| कांग्रेस अध्यक्ष सोमवार और मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे| राहुल ने यहां पर शिवमंदिर में पूजा अर्चना की, इस दौरान भारी संख्या में कांवड़िए भी मौजूद रहे| राहुल यहां महिला विकास
सेंटर भी पहुंचे, उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की| राहुल गुजरात चुनाव से ही सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चल रहे हैं| इसी दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद को शिवभक्त बताया था| इसके बाद वो कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर भी गए, जब से भगवान शंकर के दर्शन करके लौटे हैं| राहुल के समर्थन में बम-बम भोले का नारा हर उस जगह गूंज रहा है, जहां वह जा रहे हैं| मध्य प्रदेश के दौरे पर राहुल गांधी को शिवभक्त के तौर पर पेश किया गया था| भोपाल में जगह-जगह उन्हें शिवभक्त राहुल के नाम से होर्डिंग लगा दी गई थी| इनमें कैलाश मानसरोवर की यात्रा के बाद आने के स्वागत का जिक्र था| अमेठी में राहुल गांधी के स्वागत में भी ऐसी होर्डिंगें लगा दी गई हैं| इन पर राहुल गांधी को शिवभक्त बताया गया है| इस दौरे के दौरान वह सांसद निधि से कराई जाने वाली कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे| इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और प्रधानों के साथ बैठक करेंगे|

Related Articles

Back to top button