अन्तर्राष्ट्रीयस्वास्थ्य

कैविटी से भी लड़ता है रेड वाइन

red wineमैड्रिड। रेड वाइन पसंद करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है कि वाइन आपको दांतों के डॉक्टर के पास जाने से बचाए रख सकती है। एक शोध में पता चला है कि अंगूर के बीज और अंगूर से बना रेड वाइन कैविटी से लड़ने में सहायक है। इस खोज के बाद से इस संभावना को बढ़ावा मिला है कि प्राकृतिक पदार्थ दंत रोग से लड़ने में कारगर सिद्ध हो सकते हैं हालांकि इनके कुछ कुप्रभाव भी हो सकते हैं। शोधकर्ताओं ने अपनी बात साबित करने के लिए दांतों में सड़न पैदा करने वाले कीटाणुओं को बायोफिल्म के रूप में विकसित किया। उन्होंने कीटाणुओं वाली बायोफिल्म को कुछ मिनटों तक अलग अलग तरल पदार्थों जैसे रेड वाइन अल्कोहल रहित रेड वाइन अंगूर के बीजों वाली रेड वाइन और 12 प्रतिशत इथेनॉल के साथ सादे पानी में डुबा कर देखा। स्पेन की वाइन रसायन अथॉरिटी की एम. विक्टोरिया मेरोने-अर्रिबास ने कहा ‘‘अल्कोहल के साथ या बगैर अल्कोहल वाली रेड वाइन और अंगूर के बीजों वाली रेड वाइन कैविटी कम करने में सबसे ज्यादा कारगर है।’’ जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर एंड फूड केमेस्ट्री में प्रकाशित शोध में कहा गया कि पूर्व में भी यह कहा गया था कि पॉलिफेनॉल्स अंगूर के बीच और वाइन बैक्टीरिया को तेजी से बढ़ने से रोकते हैं।

Related Articles

Back to top button