National News - राष्ट्रीयState News- राज्यफीचर्ड

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के नए मामलों में गिरावट जारी, 24 घंटों में 48,698 केस, 1,183 मौतें

नई दिल्ली: देश में जून महीने के अंत तक कोरोना के नए मामलों में भारी गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों में 48,698 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। 1,183 लोगों की मौत हुई और 64,818 लोगों ने कोरोना को मात दी। जिसके बाद देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,95,565 है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.97% हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.72% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.79% है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 61,19,169 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 31,50,45,926 हुआ।
कोरोना के आंकड़े-

कुल मामले: 3,01,83,143
कुल वसूली: 2,91,93,085
मरने वालों की संख्या: 3,94,493
सक्रिय मामले: 5,95,565

अब तक इन 10 राज्यों में संक्रमण की दर 5 प्रतिशत से ज्यादा बनी हुई है। इन राज्यों में अब तक हर 100 टेस्ट पर 5 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। जिसमें सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, केरल, नगालैंड, गोवा, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और आरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

राज्यवार आंकड़े-

गोवा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 222 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 277 लोग डिस्चार्ज हुए और 5 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 9,677 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 10,138 लोग डिस्चार्ज हुए और 156 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,310 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 6,524 लोग डिस्चार्ज हुए और 114 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।

केरल में पिछले 24 घंटे में 11,546 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 11,056 लोग डिस्चार्ज हुए और 118 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 115 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 198 लोग डिस्चार्ज हुए और 4 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।

मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 232 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 19,091 है जिसमें 4,448 सक्रिय मामले, 14,554 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 89 मौतें शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button