स्वास्थ्य

क्या आप जानते हैं? दिल्ली वाले रहते हैं सबसे ज्यादा स्ट्रेस में!

हाल ही में एक रिसर्च आई है जिसमें दुनियाभर के सबसे स्ट्रेसफुल सिटी के बारे में बताया गया है. आपको जानकर हैरानी होगी इस रिसर्च में भारत की राजधानी दिल्ली स्ट्रेसफुल सिटी में टॉप पर है.क्या आप जानते हैं? दिल्ली वाले रहते हैं सबसे ज्यादा स्ट्रेस में!

क्या कहती है रिसर्च-
इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंग्लुरु दुनिया के सबसे स्ट्रेसफुल सिटी में से एक है. स्टडी में 2017 के दुनिया के सबसे ज्यादा और सबसे कम तनावपूर्ण शहरों के बारे में पता किया गया.

जर्मनी के 4 शहर है सबसे कम स्ट्रेसफुल-
दुनियाभर के कुल 150 शहरों को इस सूची में शामिल किया गया. जिसमें जर्मनी में स्टटगार्ट शहर दुनिया में ऐसा शहर पाया गया जो सबसे कम स्ट्रेसफुल है. आपको जानकर हैरानी होगी सबसे कम स्ट्रेसफुल शहरों की टॉप 10 लिस्‍ट में जर्मनी के 4 शहर शामिल है. जिसमें से स्टटगार्ट के अलावा हनोवर तीसरे स्थान पर, म्युनिख पांचवें और हम्बर्ग संयुक्त रूप से ग्राज़ और ऑस्ट्रिया के साथ नौवें स्थान पर है.

इसी दौड़ में सबसे पीछे दिल्ली 142 नंबर पर, मुंबई 138, कोलकाता 131 और बेंगलुरु 130वें स्थान पर है.

रिसर्च में इन चीजों का रखा गया ध्यान-
यूके बेस्ड लॉन्ड्री सर्विस जिपजेट का कहना है कि इस रिसर्च में कई चीजों को शामिल किया गया. जैसे शहर की ओवरऑल मेंटल हेल्थ, बेरोजगारी, स्ट्रेस, ट्रैफिक, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पॉल्यूशन, सेफ्टी, आय, और लोगों की संख्या इत्यादि को शामिल किया गया.

क्यों की गई ये रिसर्च-
जिपजेट के निदेशक फ्लोरियन फर्बर का कहना है कि वर्तमान में मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम्स दुनिया भर में बढ़ रही हैं. हम इस रिसर्च के माध्यम से ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कम से कम तनावग्रस्त वाले शहर की आबादी का पता लगाकर इस मुद्दे को कैसे निपटा रहे हैं.

लक्समबर्ग है नंबर दो पर-
लक्समबर्ग जिसमें 6 लाख से कम नागरिक हैं वह इस रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है. दुनिया का सबसे ज्यादा तनावपूर्ण शहर बगदाद है. जिपजेट ने दुनिया भर के 500 शहरों पर स्टडी की और इसमें सै 150 शहरों को रैंकिंग दी.

जानिए, कौन सा शहर किस नंबर पर-
1. स्टुटगार्ट, जर्मनी
2. लक्समबर्ग शहर, लक्समबर्ग
3. हनोवर, जर्मनी
4. बर्न, स्विटजरलैंड
5. म्यूनिख, जर्मनी
6. बोर्डो, फ्रांस
7. एडिनबर्ग, यूके
8. सिडनी, ऑस्ट्रेलिया
9. ग्राज़, ऑस्ट्रिया और हैम्बर्ग(टाई)
130. बैंग्लुरु, भारत
131. कोलकाता, भारत
138. मुंबई, भारत
142. दिल्ली, भारत

Related Articles

Back to top button