जीवनशैली

क्या आप जानते है, मेकअप करने वाली औरतों के बारे में क्या सोचते है मर्द

सजना और संवरना महिलाओं को पसंद होता है। कई महिलाओं की तो मेकअप कमजोरी होती है। घर में हो या बाहर उन्हें मेकअप करना अच्छा लगता है। इस बात से तो सभी वाकिब हैं कि मेकअप करती ही महिलाओं का चेहरा बदल जाता है, लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा मेकअप करने के बाद उन महिलाओं के प्रति लोगों का नजरिया भी बदल जाता है। मेकअप को लेकर पुरुषों और महिलाओं का नजरिया अलग-अलग होता है।Veam7jUiJb9Z0nQAhYwG

मेकअप करने वाली औरतों के बारे में पुरुष भले ही सकारात्मक सोच रखते हैं, वहीं एक महिला बिल्कुल इसके उलट सोचती हैं। इसका खुलासा एक शोध में किया गया है। ‘परसेप्शन’ पत्रिका में प्रकाशित शोध के अनुसार, मेकअप करने वाली औरतों को पुरुष इज्जत की नजर से देखते हैं।

वे उन्हें प्रतिष्ठि‍त मानते हैं, जबकि एक औरत मेकअप की हुई दूसरी औरत को देखकर जलन महसूस करती है। मेकअप करने वाली औरतों को दूसरी औरतें धौंस जमाने वाली और हावी होने की सोच रखने वाली समझती हैं।

इस शोध में कहा गया है कि मेकअप किसी व्यक्ति की सामाजिक स्थिति और उसके रहन-सहन के प्रति नजरिए में बदलाव लाने का काम करता है। स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ स्टिरलिंग के विक्टोरिया मिलेवा के अनुसार महिला और पुरुष दोनों ही ये मानते हैं कि मेकअप करने के बाद महिलाएं आकर्षक लगने लगती हैं, लेकिन ये बात पूरी तरह से देखने वाले पर निर्भर करती है।

Related Articles

Back to top button