टॉप न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

क्या कर्नाटक में चलेगा यह सियासी गठबंधन, कांग्रेस ने कुमारस्वामी को कभी कही थी यह ‘बड़ी’ बात…

एजेंसी: कर्नाटक में कांग्रेस के हाथ के साथ एचडी कुमारस्वामी सरकार बनाने वाले हैं। बुधवार को वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कर्नाटक में वह जिस पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं उसे ही उन्होंने लोकतंत्र के लिए भाजपा से ज्यादा खतरनाक बताया था। मगर अब उनके तेवर बदल गए हैं। इससे एक बात तो साफ हो जाती है कि राजनीति में कभी भी दोस्त दुश्मन और दुश्मन दोस्त बन सकता है। अंग्रेजी अखबार मिंट को कुमारस्वामी ने 27 मार्च 2018 यानी विधानसभा चुनाव से पहले एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने कांग्रेस को भाजपा से ज्यादा खतरनाक करार दिया था। किसानों के मुद्दे पर कुमारस्वामी ने कहा था कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ने राष्ट्रीयकृत बैंकों से किसानों द्वारा लिए गए लोन को माफ करने से साफ मना कर दिया है। यदि हम सत्ता में आते हैं तो किसानों के कर्ज माफ करेंगे।

जब कुमारस्वामी से पूछा गया था कि राहुल गांधी आपको भाजपा की बी टीम कह रहे हैं। इसपर आपका क्या कहना है। इसके जवाब में उन्होंने कहा था, ‘राहुल गांधी को कर्नाटक की राजनीति का एबीसीडी तक नहीं आता है। वह अपनी इच्छानुसार हमारा उपयोग करते हैं और अब हमें भाजपा की बी टीम बता रहे हैं। हमारी आलोचना करने से पहले राहुल गांधी को अपनी मां के पास जाना चाहिए और उनसे पूछना चाहिए कि क्या वादे थे और क्यों लोगों ने केंद्र में सत्ता पर काबिज रही उनकी पार्टी को सिरे से नकार दिया।’

कुमारस्वामी ने आगे कहा था, ‘मैंने कई बार कहा है कि इस देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए कांग्रेस भाजपा से ज्यादा खतरनाक है। अगर आज हम भाजपा के साथ खड़े हो जाते हैं तो सबसे ज्यादा परेशानी कांग्रेस को होगी और उसका कर्नाटक से सूपड़ा साफ हो जाएगा। कांग्रेस की जो भी थोड़ी बहुत लाज बची है वह जेडीएस की वजह से है। सिद्धारामैया की अगुआई वाली कांग्रेस भाजपा की जेड और वाई टीम हो सकती है। बार-बार जेडीएस को लेकर बात करने की वजह से आप (कांग्रेस) खुद का राज्य से बहिष्कार कर रहे हो। इसी बात की संभावना भाजपा ने भी जताई है।’

Related Articles

Back to top button