ज्ञान भंडार

क्या 13 तारीख को शुक्रवार होता है अशुभ? जानिए इसका रहस्य

Friday 13th on a calendar with candles and a creepy skull

क्या कोई अंक अशुभ हो सकता है? यूरोप और अमेरिका में 13 को शुभ नहीं माना जाता। इसी प्रकार भारत में भी कई लोग 12 को अशुभ मानते हैं। यह भी कहा जाता है कि तीन लोगों को एकसाथ किसी काम के लिए नहीं जाना चाहिए क्योंकि 3 का अंक अशुभ माना जाता है। इतिहास में कई घटनाएं ऐसी हुई हैं जब 13 तारीख थी। कई घटनाओं के साथ शुक्रवार का भी योग था। इसलिए लोगों में यह धारणा बन गई कि 13 का अंक अशुभ होता है। जानिए ऐसी ही कुछ घटनाओं के बारे में।

इसे एक विचित्र संयोग कहा जाए या हादसा, इंग्लैंड में 13 साल के एक बच्चे पर बिजली गिर गई। उस दिन तारीख थी- 13 अगस्त। जब बिजली गिरी तो घड़ी में समय था 13 बजकर 13 मिनट (1-13)। उस दिन शुक्रवार भी था। यह घटना इंग्लैंड में काफी चर्चित रही थी।
दिल्ली के उपहार सिनेमा में हुए अग्निकांड को कौन भूल सकता है जब उसमें फिल्म देख रहे 59 लोग मारे गए। उस वक्त बाॅर्डर फिल्म चल रही थी। जिस दिन यह हादसा हुआ, तारीख थी- 13 जून 1997 और वार था शुक्रवार।

 

वर्ष 1989 में आईबीएम कम्प्यूटर्स में वायरस आ गया था। वायरस का नाम था- फ्राइडे द 13 और इसकी वजह से काफी तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तकनीकी प्रेमी उस दिन को आज तक नहीं भूल सके हैं।

 

13 अक्टूबर 1972 को एक सोवियत विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस दिन भी शुक्रवार था। विमान में 164 यात्री थे और यह मास्को के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें सभी यात्री और 10 क्रू मेंबर मारे गए।

 

 

 

Related Articles

Back to top button