स्पोर्ट्स

क्रिकेट में आरक्षण से भड़के मोहम्मद कैफ, मीडिया पर फोड़े बम्ब

आखिरी मैच खेलने के 12 साल बाद क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मोहम्मद कैफ एक बार फिर चर्चाओं में हैं। हाल ही में एक वेबसाइट में लिखे गए आर्टिकल से वह इतने नाराज हुए कि उन्होंने मीडिया और पत्रकारों पर ही सवाल उठा दिए।

क्रिकेट में आरक्षण से भड़के मोहम्मद कैफ, मीडिया पर फोड़े बम्ब दरअसल, एक वेबसाइट पर भारतीय क्रिकेट में आरक्षण और जातिगत भेदभाव को लेकर आर्टिकल छपा था। इस आर्टिकल में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के क्रिकेटर्स और भारतीय क्रिकेट में उनके चयन की बात लिखी गई थी।

आर्टिकल के मुताबिक, टेस्ट स्टेटस हासिल करने के 86 साल में भारतीय क्रिकेट में 290 खिलाड़ियों में से केवल 4 खिलाड़ी ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के हैं।

इस आर्टिकल पर मोहम्मद कैफ ने कड़ी आपत्ति जताई है। कैफ ने मीडिया को आड़े हाथों लेते हुए ट्वीट किया- कितने प्राइम टाइम जर्नलिस्ट SC या ST है। आपके संस्थान में कितने सीनियर एडिटर SC या ST हैं। शायद खेल ही एक ऐसा क्षेत्र है, जहां जाति के सभी बाधाओं को सफलतापूर्वक तोड़ा गया है। खिलाड़ी एकता के साथ खेलते हैं, लेकिन हमारा पत्रकार नफरत फैला रहा है।

Related Articles

Back to top button