स्वास्थ्य

क्‍या आप जानते हैं बिना एक रुपया खर्च किए योग से मिलते हैं ये 10 फायदे…

yoga_625x350_51447762537तेजी से दौड़ती जिंदगी में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख पाना बेहद मुश्किल हो गया है। ऐसे में जो एक चीज आपको बिना किसी खर्चे के फिट रख सकती है तो वो है ‘योगा’। निरंतर योग करने से आपकी हेल्थ अच्छी रहती है और इसके कई फायदे भी मिलते हैं, जानिए योग से जुड़े कुछ अहम फायदे।

1. योग हमारे तन और मन दोनों की शांति के लिए एक तरह से वरदान है। साथ ही इससे आए दिन बीमारियों पर खर्च होने वाले पैसे और बात-बात पर डॉक्टरों के चक्कर लगाने से भी छुटकारा मिलता  है।

2. आपको बता दें कि जिम आदि से शरीर के किसी खास अंग की ही एक्सरसाइज हो पाती है, लेकिन योग से बॉडी के सारे पार्ट्स की एक्सरसाइज हो जाती है। इस कारण जिम में पसीना बहाने से बेहतर है कि आप घर बैठे अपना समय भी बचाए और बिना किसी तकलीफ के बेहतर शरीर भी पा सकें।

3. निरंतर योग करने से आप बुढ़ापे में भी जवानी की तरह दुरुस्त रह सकते हैं। सर्वांगासन, सिंहासन, मत्स्येंद्रासन, भुजंगासन जैसे कुछ योगासन अपना कर आप अपनी त्वचा और स्किन का ग्लो बढ़ा सकते हैं।

4. योग के रोजाना अभ्यास से शरीर से फैट कम होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए तो योगा बेहद फायदेमंद है। बिना किसी दवाइयों के व्यक्ति दिन में बस एक बार योग करने से ही अपने डायबिटीज पर कंट्रोल पा सकता है।

5. योगा को हम तनाव की बेस्ट मेडिसिन भी कह सकते हैं। इससे तनाव दूर होता है, साथ ही अच्छी नींद आती है, भूख लगती है। प्राताः सुबह उठकर अगर आप प्राणायाम करते हैं तो इससे आपको बाकी के पूरे दिन तनाव महसूस नहीं होगा।

6. योग करने से आपके शरीर का डाइजेशन भी सही रहता है और शरीर तभी फिट रह सकता है जब आपकी बॉडी का डाइजेशन सही हो। योग करने से आपको समय पर भूख लगती है और समय पर खाना खाने आपका डाइजेशन भी बेहतर बना रहता है।

7. अपने आपको फिट रखने के लिए आप  कई तरह के योगासन कर सकते हैं, लेकिन कहा जाता है कि प्राणायाम के ढ़ेरों फायदे हैं। प्राणायाम करने से दमा, एलर्जी, साइनोसाइटिस,पुराना नजला, जुकाम आदि रोगों से निजात पाया जा सकता है।

8. अनुलोम-विलोम करने से आपके शरीर में बल्ड सर्कुलेशन बढ़ता है। यही नहीं इससे आपके फेफड़ों की ऑक्सीजन ग्रहण करने की क्षमता भी बढ़ती है। आपकी बॉडी में ऑक्सीजन की प्रॉपर सप्लाई होने के कारण बल्ड सर्कुलेशन तो बढ़ता ही है, साथ ही आपकी हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

9. अगर आप जॉब करते हैं या फिर आपकी लाइफ बहुत ज्यादा हैकटिक है तो आपको योग जरूर करना चाहिए। योग के दौरान किए जाने वाले मेडिटेशन के ढ़ेरों फायदे हैं। मेडिटेशन करने से आप काफी हद तक स्ट्रेस फ्री लाइफ जी सकते हैं।

10. योग आपके लिए कई तरह की बीमारियों से लड़ने में एक वॉरियर का रोल प्ले करता है। इससे आपका ब्लड शुगर का लेवल घटता है और ये एलडीएल या बैड कोलेस्ट्रोल को भी कम करता है।

 

Related Articles

Back to top button