टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

खतरनाक तूफान में बदल सकता है चक्रवात फानी, हाई अलर्ट पर भारतीय तटरक्षक बल

नयी दिल्ली : चक्रवात फानी सोमवार की शाम और गंभीर हो गया तथा यह ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने इस संबंध में जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार तक यह तूफान ‘बेहद खतरनाक चक्रवात’ का रूप ले सकता है। सरकार ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और भारतीय तटरक्षक बल को हाई अलर्ट पर रखा है। रात नौ बजे के बुलेटिन में आईएमडी के चक्रवात चेतावनी खंड ने बताया कि अभी यह तूफान श्रीलंका में त्रिनकोमाली से करीब 620 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व और चेन्नई से 700 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व तथा मछलीपट्टनम से 900 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में है। बुलेटिन में कहा गया कि इसके एक मई की शाम तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की आशंका है।

Related Articles

Back to top button