स्पोर्ट्स

खेल के साथ खूबसूरती में भी किसी से कम नहीं है भारतीय महिला टीम की क्रिकेटर स्मृति मंधाना


नई दिल्ली : बीते बुधवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना 22 साल की हो गई। बाएं हाथ की बल्लेबाज स्मृति अपने खेल की बदौलत टीम को कई मैचों में जीत दिला चुकी हैं। स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई 1996 को मुंबई में हुआ था। स्मृति ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू वर्ष 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्म्सले पार्क में किया था।स्मृति मंधाना सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख 73 हजार फॉलोअर्स हैं। स्मृति के अलावा उनके परिवार में उनके पिता और उनके भाई भी जिला स्तर के क्रिकेटर रह चुके हैं स्मृति के भाई ने महाराष्ट्र अंडर-16 में भी खेला है। 9 साल की उम्र में स्मृति का चयन महाराष्ट्र अंडर-15 टीम में हो गया था। बाद में बेहतरीन खेल के चलते 11 साल की उम्र में स्मृति महाराष्ट्र की अंडर-19 टीम में भी शामिल हो गई थी। स्मृति ने 17 साल की उम्र में वेस्ट जोन अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुजरात के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था।

स्मृति ने 150 गेंदों पर 224 रनों की पारी खेली, जिसके बाद राहुल द्रविड़ ने उन्हें अपना बैट दिया था। शुरूआत में स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडेन को अपना रोल मॉडल मानती थीं फिर उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाज संगकारा की तरह खेलना शुरू किया। जब वो ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी कर रहीं थी तो उनके शॉट्स की मैथ्यू हेडेन ने भी तारीफ की थी। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर दोनों ही खिलाड़ियों ने एक साथ वुमेन बिग बैश लीग के साथ अनुबंध किया था। इसके साथ ये दोनों खिलाड़ी लीग क्रिकेट खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं थीं। स्मृति महिला विश्वकप में शतक लगाने वाली सबसे कम उम्र की पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। साल 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 103 रनों की पारी खेली थी।

Related Articles

Back to top button