स्वास्थ्य

गंजा होने के हैं अपने फायदे, सुनकर चौंक जाएंगे

baldness_1457166086इंसान की खूबसूरती में चार चांद लगाने में बाल अहम किरदार निभाते हैं। लोग बालों को बचाने के लिए और उगाने के लिए तरह-तरह के नुस्खे भी अपनाते हैं। ऐसा नहीं है कि ये नुस्खे आज के जमाने में ही अपनाए जा रहे हैं बल्कि पुराने वक्त में भी लोग अपने बालों को बचाने के लिए तरह-तरह की तरकीबें आजमाते थे।
आपको जानकर हैरानी होगी कि रोम के राजा जूलियस सीजर ने भी अपने गंजेपन को दूर करने के लिए ना जाने कितने जतन किए थे। कहते हैं कि जब जूलियस सीजर मिस्र की राजकुमारी क्लियोपेट्रा से मिले तो वो पूरी तरह गंजे थे। तब क्लियोपेट्रा ने सीजर को गंजापन दूर करने का एक घरेलू नुस्खा बताया था।

लेकिन अफसोस कोई नुस्खा जूलियस सीजर के काम ना आ सका। लेकिन सीजर ने एक अच्छा काम किया कि अपने पीछे के बालों को बढ़ाना शुरू कर दिया। फिर वही उनका स्टाइल बन गया। सुकरात, नेपोलियन, अरस्तू, गांधी, चार्ल्स डार्विन, विंस्टन चर्चिल और शेक्सपियर जैसी बड़ी हस्तियां भी बालों की खूबरसूरती से महरूम थीं। सिर पार बाल उगाने की हसरत लिए ये सभी दुनिया से रुखसत हो गए।

 

Related Articles

Back to top button