जीवनशैली

गणेश चतुर्थी पर भोग के लिए ऐसे बनाएं ‘बेसन के लड्डू

fgनई दिल्ली :इस समय देश में गणेश चतुर्थी पर्व का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। आपको पता ही होगा कि ऐसी मान्यता है कि गणेश यानि गणपति को बेसन के लड्डू बहुत पसंद हैं। ये उनकी पसंद की जाने वाली मिठाइयों में से एक है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे है की कैसे स्‍वादिष्‍ट बेसन के लड्डू घर में बनाये।

सामग्री:-
• 2 कप बेसन
• 1 कप चीनी पाउडर
• 1/2 कप घी
• 5-7 बादाम
• 5-6 काजू
• 2-4 हरी इलायची

बनाने की विधि:-

 काजू और बादाम को बारीक-बारीक काट लें, हरी इलायची का छिलका निकालकर दानों को थोड़ा मोटा पीस लें।
 बेसन को अच्‍छी तरह से छान लें।
 कड़ाही को गरम करें, उसमें घी डालें और बेसन को मध्‍यम आंच पर 5 से 7 मिनट भूनें।
 आँच को और कम करें अब बेसन को धीमी आँच पर सुनहरा होने तक भूनें।
 जब बेसन अच्‍छी तरह से भुन जाता है तो बहुत सोंधी-सी महक उठती है।
 बेसन को भुनने में लगभग 15 से 20 मिनट का समय लगता है।
 ध्यान रखें की बेसन जलने नहीं पाए इसके लिए बेसन को बराबर चलाते रहना होता है।
 अब बेसन में कटे हुए मेवे मिलाएँ और लगभग 30 सेकेंड के लिए और भूनें।
 आंच को बंद कर दें और कड़ाही को आंच पर से हटा लें।
 आंच से हटाने के बाद भी थोड़ी देर के लिए आप को बेसन को चलाना होगा जिससे की बेसन जलने नही पाए।
 बेसन को थोड़ा सा ठंडा होने दें। जब बेसन हल्का गुनगुना गरम हो तो उसमें पिसी हुई शक्कर और कुटी हुई इलायची को अच्छी तरह से मिलाएँ।
 लगभग 1 बड़ा चम्मच बेसन का मिश्रण हथेली में लेकर उसे दूसरे हाथ की उँगलियों की सहायता से गोल करें और लड्डू का आकार दें।
 अब बेसन के लड्डू तैयार हैं। आप चाहें तो इनको महीने भर तक बिना फ़्रिज़ के रख सकते हैं।

ध्यान रखें इन बातों का

लड्डू बनाने के लिए थोड़ा दरदरा बेसन बहुत अच्छा होता है, और आमतौर पर बाजार में बेसन के लड्डू के नाम से आसानी से मिल जाता है। लेकिन अगर आपको लड्डू वाला बेसन नही मिल रहा है तो परेशान न हों। 1 कप बेसन में 1 बड़ा चम्मच सूजी मिलाकर भी बेसन के लड्डू तैयार कर सकते है। लड्डू उतने ही स्वादिष्ट बनेगें।

 

Related Articles

Back to top button