फीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

गरीबों और विकलांगों को कम्बल वितरण

kambal_fzdफैजाबाद। श्री दुर्गा कल्याण समिति, ग्राम सराय धनेठी पूरे शिव बख्श पाण्डे तहसील मिल्कीपुर जनपद फैजाबाद में आज राजकुमारी महाविद्यालय प्रांगण में गरीबों और विकलांगों को कम्बल वितरण किया गया। सैकड़ों गरीब और दृष्टि बाधित शारीरिक रूप से अशक्त लोग इससे लाभान्वित हुए। श्री दुर्गा कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं संस्थापक जगजीवन प्रसाद तथा संस्थापिका राजकुमारी ने कंबल बांटे और आश्वासन दिया कि गरीबों और असहाय लोगों की मदद के लिए समिति के प्रयास जारी रहेगें। उन्होने कहा कि अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं को भी इस जनहित के काम में आगे आना चाहिए। कंबल वितरण के कार्य में समिति के उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी, तान्या कृष्णमुरारी, समिति के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद एवं कोषाध्यक्ष विमला देवी ने भी सहयोग किया। 

Related Articles

Back to top button