स्वास्थ्य

गर्भावस्था में मोटापे से मां और संतान को खतरा

गर्भावस्था के दौरान मोटापे की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे कई तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। इससे मां और संतान के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

न्यूयॉर्क, एजेंसी। गर्भावस्था में मोटापे की समस्या मां और संतान केलिए खतरनाक है। अमेरिकी शोधकर्ताओं के ताजा शोध में यह बात सामने आई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, गर्भावस्था के दौरान मोटापे की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे कई तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। इससे मां और संतान के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे बच्चे कुछ जन्मजात समस्याओं से ग्रसित हो जाते हैं। वे बचपन में ही मोटापे के शिकार हो जाते हैं।

इसके साथ ही डायबिटीज, दिल से जुड़़ी बीमारियों और संक्रमण की आशंका भी ज्यादा रहती है। स्वास्थ्य संबंधी खतरों के होते हुए भी इसको लेकर अभी तक कोई दिशा-निर्देश निर्धारित नहीं किए गए हैं। बस संतुलित खानपान की सलाह दी जाती है। जीवनशैली में बदलाव के करण खानपान के तौर-तरीके भी बदल चुके हैं। फास्टफूड के ब़ढते चलन से मोटापे की समस्या और ब़ढती जा रही है।

Related Articles

Back to top button