Lifestyle News - जीवनशैली

गर्मियों में मुंहासों से हैं परेशान तो खाएं बस ये एक चीज़!

मुंहासों की समस्या टीनएज से शुरू हो जाती और कई लोगों को यह ज़िंदगी में लंबे समय तक परेशान करती है। खासकर ऑयली त्वचा वाले लोग इस समस्या से आमतौर पर ग्रस्त रहते हैं। यह समस्या गर्मी के मौसम में और बढ़ जाती है। गर्मी का सबसे ज़्यादा खराब असर आपकी त्वचा पर ही पड़ता है।

खासकर उमस की वजह से त्वचा पर सीबम बढ़ जाता है, जिससे मुंहासे, बंद पोर्स और ब्लैकहेड्स जैसी समस्या होने लगती हैं। स्थिति तब और बिगड़ जाती है जब बेहता हुआ पसीना इन पोर्स को खोल देता है, जिससे एक्ने बढ़ जाता है।

एक्ने की बड़ी वजह?

इसकी वजह आपकी जीवनशैली, गलत आदतें, खानपान, खराब कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल, दवाइयों का सेवन आदि होती है। ये मुंहासे माथे, होंठों से लेकर चेहरे के किसी भी भाग में हो सकते हैं। हालांकि, अपनी त्वचा का ख्याल रखकर और जीवनशैली में थोड़ा बदलाव करके इस समस्या का इलाज किया जाता है।

मुंहासे के लिए Wonder Food

अपने चेहरे को साफ और एक्स्फोइलेट करने के साथ, आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आप क्या खा रहे हैं। तीखें, तले और मसालेदार खाने से दूर रहना चाहिए। लेकिन एक चीज़ है जो आपको ज़रूर खानी चाहिए…वह है दही। खासकर गर्मियों के मौसम में दही बेहतरीन प्रोबायोटिक फूड है, जो मुंहासों को भी दूर रखता है।

क्या होता है दही से?

पाचन की समस्या की वजह से मुंहासे होते हैं। गर्मियों में, शरीर में अधिक गर्मी पैदा होने से एक्ने होने लगते हैं। रोज़ाना ज़्यादा से ज़्यादा पानी के साथ ही दही भी खाएं, जो आपकी त्वचा के साथ आपके बालों को भी स्वस्थ रखेगा। दही ज़िंक की मात्रा से भरपूर होता है। इसके स्वस्थ बैक्टीरिया आंतों को मज़बूत करते हैं और पेट में जलन और फूलने जैसी दिक्कतों को भी दूर करता है।

Disclaimer: ज़्यादातर लोगों को दही खाने से कोई नुकसान नहीं होता लेकिन जिन लोगों को डेयरी उत्पाद सूट नहीं करते उनके लिए इसे खाना हानिकारक भी साबित हो सकता है। इसलिए दही खाने से पहले आप डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें।

Related Articles

Back to top button