उत्तर प्रदेश

गर्मी का असर बरकरार, रात के तापमान में गिरावट नहीं

लखनऊ। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को मिला-जुला मौसम देखने को मिला। बादलों की आवाजाही के बीच धूप निकलने से जहां गर्मी बरकरार रही, वहीं उमस ने भी लोगों का खूब पसीना बहाया। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिल रहा है। झांसी, इलाहाबाद, कानपुर, मुरादाबाद और आगरा डिवीजन में तापमान सामान्य रहा और धूप और उमस का प्रभाव यहां भी देखने को मिला। प्रदेश के प्रमुख शहरों में बांदा सबसे ज्यादा गरम रहा, जहां का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। निदेशक गुप्ता के मुताबिक रात के तापमान में फिलहाल बहुत बड़ा अन्तर देखने को नहीं मिल रहा है। अक्टूबर के शुरूआती दिनों में गर्मी बरकरार रहने की वजह से रात के तापमान में बड़ी गिरावट फिलहाल दर्ज नहीं की गई है। गोरखपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, झांसी और मेरठ डिवीजन में रात का तापमान सामान्य बना हुआ है। प्रदेश के प्रमुख शहरों में मुजफ्फरनगर का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में आंशिक तौर पर बदली छायी रहेगी। विभाग के मुताबिक बुधवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री, इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री, बहराइच का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा बांदा का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, बरेली का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री, झांसी का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, कानपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मेरठ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री और वाराणसी का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घण्टों में लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की सम्भावना है।

Related Articles

Back to top button