स्वास्थ्य

गर्मी की जलन और डिहाइड्रेशन से बचाता है जलजीरा

गर्म और सुस्त दिन को ताजगी से भरने का आसान उपाय है, एक ग्लास ठंडा जलजीरा। जलजीरा में काला नमक, जीरा, अदरक, नींबू, पुदीना, अदरक, आमचूर पाउडर मिलाया जाता है जो इसे टेस्टी भी बनाता है और सेहत के लिए फायदेमंद भी। डा. जयंत सिन्हा ने बताया कि जलजीरा पाचन और डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करता है। जलजीरा के फायदे-

पाचन क्रिया को तेज बनाए
जलजीरा में डाला गया काला नमक आंतों की गैस से लड़ता है और पाचन क्रिया को तेज बनाता है। जलजीरा, सीने में जलन से राहत दिलाता है और शरीर को रीहाईड्रेट करता है।

एनेमिया से बचाव
जीरे में आयरन उच्च मात्रा में होता है, इसीलिए वो एनीमिया से बचाव करता है। जलजीरा इम्यूनिटी पावर को भी बढ़ाता है और शरीर को ठंडा रखता है।

पेट की खराबी में राहत
जलजीरा में अदरक होता है, इसलिए ये मतली की समस्या को ठीक करता है। अगर आपको पेट में दर्द है, उल्टी, गैस या अर्थराइटिस की समस्या है, तब भी जलजीरा राहत पहुंचा सकता है।

विटामिन सी का स्रोत
जलजीरा में आमचूर पाउडर डाला जाता है। आमचूर में उच्च मात्रा में विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है और बहुत सी बीमारियों से बचाव करता है।

लो कैलोरी ड्रिंक
आप वेट लॉस कर रहे हैं तो सोडा ड्रिंक पीने से बेहतर है कि जलजीरा पिएं। ये शरीर को हाईड्रेट रखता है।

 
 
 

Related Articles

Back to top button