स्वास्थ्य

गर्मी को छूमंतर कर देंगे ये शर्बत

tadgola_1463478205गर्मियों में तरह-तरह के शर्बत न तो सिर्फ आपके शरीर और दिमाग को ठंडक देते हैं बल्कि शरीर से कई बीमारियों को भी दूर भगाते हैं। आपको बताते हैं कौन से हैं ये रंग बिरंगे शर्बत और उनसे होने वाले फायदे-

नींबू पानी : खट्टा मीठा नींबू पानी बड़ी ही आसानी से हर जगह मिल जाता है। प्यास बुझाने के साथ-साथ ये शरीर में विटामीन-सी की कमी को भी पूरा करता है। इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रोल कम करना और यूरीन से जुड़ी समस्याओं में भी लाभ पहुंचाता है।

टडगोला शर्बत : टडगोला शर्बत में काफी अधिक मात्रा में बी 12 विटामिन पाया जाता है। ये शरीर को ठंडा करने के साथ-साथ डीहाईड्रेशन और अल्सर जैसी बीमारी को भी दूर करता है।

बेल शर्बत : बेल का शर्बत पेट के लिए काफी लाभकारी होता है। गर्मी के दिनों में ज्यादातर लोग पेट की समस्याओं से जूझते हैं। ऐसे में बेल पाचन शक्ति को बढ़ाता है। डाइबटीज और किडनी संबंधित रोगों से भी बेल का शर्बत छुटकारा दिलाता है
नारियल-पुदीना शर्बत : गर्मी के दिनों में नारियल-पुदीना शर्बत शरीर को एक अलग एनर्जी देता है। इसके अलावा विटामिन-मिनिरल से लैस ये शर्बत गैसिट्रक और पाचन शक्ति संबंधी रोगों में बहुत लाभकारी होता है। साथ ही यह मांसपेशियों को भी आराम पहुंचाता है।

आम पन्ना : आम पन्ना में काफी कम कैलोरी होती है इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखने वाले लोग बड़ी ही आसानी से इसका सेवन कर सकते हैं। इस शर्बत में पोटाशियम बहुत अधिक होता है जो शरीर के लिए काफी अच्छा है। आम पन्ना गर्मियों में ठंडक के साथ-साथ पाचन शक्ति को तेज करता है। इसके अलावा डायेबेटिस और एनेमिया जैसे रोगों में भी लाभकारी होता है।

सत्तू का शर्बत : उत्तर भारत में सत्तू का शर्बत काफी लोकप्रिय है। गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग इसका सेवन करते हैं। इससे शरीर को काफी अधिक मात्रा में प्रोटीन प्राप्त होता है। ये शर्बत खाने को जल्दी पचाता है। साथ ही गर्मी में शरीर को एनर्जी देता है। बाल और त्वचा के लिए भी ये बहुत लाभकारी है।

सबजा जूस : गर्मी में सबजा जूस शरीर को ठंडा रखता है। साथ ही सन स्ट्रोक को रोकने और स्ट्रेस को दूर भगाने में सहायक है।

लस्सी : गर्मियों में ठंडी-ठंडी लस्सी अंदर से ठंडा करने के साथ-साथ शरीर में कैल्शियम, पोटाशियम और प्रोटीन की कमी को भी पूरा करती है। लस्सी पीने से गर्मियों में होने वाली पेट की परेशानियां, उल्टी-दस्त जैसी बीमारियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

खस शर्बत : खस शर्बत न सिर्फ शरीर को ठंडा करता है बल्कि गर्मी में सन स्ट्रोक होने से भी बचाता है। इसे पीने से गर्मियों में होने वाले बुखार और आंखों की जलन से भी छुटकारा पायाजा सकता है।

Related Articles

Back to top button