स्वास्थ्य

‘गिलोय’ खाने के ये फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान…

gi1wmनई दिल्ली। आपने अपनी दादी या मां से गिलोय के बारे में तो जरूर सुना होगा। अगर घर पर नहीं सुना होगा तो योग गुरू बाबा रामदेव से तो जरूर सुना होगा। योग गुरू बाबा रामदेव तो गिलोय को अमृत बताते हैं। जो बहुत सी बीमारियों को ठीक करने में सक्षम है।

गिलोय एक बेहतरीन और कारगर आयुर्वेदिक औषधि है। गिलोय की बेल कहीं भी बहुत आसानी से उग जाती है। लेकिन क्या बच्चों को भी बड़ों की ही तरह गिलोय का सेवन करना चाहिए। हम आपको बता रहें हैं गिलोय के सेवन करने के कुछ आसान उपाय….. 
– गिलोय में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स डैमेज से सुरक्षित रखने और इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करने में मददगार हैं।
– बुखार के वक्त गिलोय का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।
– गिलोय ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी मददगार होता है। डेंगू में इसे खाने की सलाह दी जाती हैं।
– पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में भी काफी सहायक है। साथ ही अर्थराइटिस और अस्थमा में भी इसका सेवन मरीज को लाभ पहुंचाता है।
– टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए भी गिलोय बहुत फायदेमंद है।
– बहुत छोटे बच्चों या फिर नवजात को गिलोय देना खतरनाक भी हो सकता है। पांच साल की उम्र के बाद बच्चों को गिलोय देने में कोई बुराई नहीं है। छोटे बच्चों को एक दिन में 250 मिलीग्राम से अधिक गिलोय बिल्कुल भी न दें।
 

Related Articles

Back to top button