फीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

गोमती को निर्मल बनाने का भाजपा ने लिया संकल्प

bjp gomti 2लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं ने गोमती को अविरल और निर्मल बनाने के संकल्प को लेकर महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह के नेतृत्व में गोमती सफाई अभियान का शुभारम्भ किया। महानगर के मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता ने बताया कि चौक के कुड़िया घाट पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अभियान में अपना सहयोग देते हुए गोमती नदी से जलकुम्भी एवं कचड़ा निकालकर नदी को साफ करने का कार्य किया। अभियान प्रातः 7:00 बजे से प्रारम्भ होकर अपरान्ह 12:00 समाप्त हुआ महानगर इकाई इस कार्यक्रम को आगे भी जारी रखते हुए मण्डल तथा मोर्चा प्रकोष्ठो के कार्यकर्ताओं से इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया। महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को जनआदोलन की तरह खड़ा करने का निर्णय लिया है। जन-जन को इस अभियान से जोड़ा जाएगा क्योंकि जिस अभियान में जनता सीधे जुड़ जाती है वह कार्य अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर लेता है। वर्तमान में गोमती नदी में गन्दे नाले के पानी के कारण गोमती का जल निरन्तर प्रदूषित हो रहा है। केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार एवं गृह मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने गोमती सफाई का संकल्प लिया है। गोमती नदी के पुर्नउद्धार के लिए उन्होंने केन्दीय बजट में इस अभियान को प्रमुखता दी है। गोमती सफाई अभियान की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सभी घाटों पर महानगर की मण्डल इकाईयां सफाई कार्यक्रम आयोजित करेंगी। प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल टण्डन ने कहा कि गोमती नदी के किनारे गन्दगी की बढ़ती समस्या के निराकरण एवं तट बन्धो को और अधिक सुन्दर एवं जनोउपयोगी बनाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी जी ने भी गोमती सफाई अभियान के लिए अनेक परियोजनाओं को लागू किया था। जन-जन को इस अभियान में जुटने की अवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button