राष्ट्रीयलखनऊ

गोमती सफाई अभियान में 3 अगस्त को जुटेगें भाजपा कार्यकर्ता

gomtiलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह की अध्यक्षता में पदाधिकारियां की बैठक नगर कार्यालय कैसरबाग पर सम्पन्न हुयी। जिसमं गोमती सफाई अभियान का निर्णय लिया गया। महानगर के मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता ने बताया कि गोमती सफाई अभियान का संयोजक नगर महामंत्री अनुराग मिश्रा अन्नू को बनाया गया है। महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि गोमती के अविरल और निर्मल बनाने के संकल्प को लेकर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के कार्यकर्ता 3 अगस्त को गोमती सफाई अभियान में जुटेंगे। वर्तमान मं गोमती नदी में गन्दे नाले के पानी के कारण गोमती का जल निरन्तर प्रदूषित हो रहा है। केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गोमती सफाई का जो संकल्प लिया है अब जन जन को इस अभियान में जुटने की आवश्यकता है। महानगर के कार्यकर्ता 3 अगस्त को प्रातः 7 बजे कुडि़याघाट पर एकत्र होकर गोमती सफाई अभियान में शामिल होकर अपना सहयोग प्रदान करेंगे।

Related Articles

Back to top button