राज्यराष्ट्रीय

चंद्रबाबू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

nayadu cmगुंटूर (आंध्र प्रदेश)। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को यहां आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन ने गुंटूर कस्बे के निकट हजारों लोगों की उपस्थिति में नायडू को शपथ दिलाई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार और एम. वेंकैया नायडू तथा पंजाब राजस्थान गुजरात गोवा और नागालैंड के मुख्यमंत्री और विभिन्न दलों के नेता शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button