लखनऊ

चार-चार लाख रुपये की स्काॅलरशिप के लिए 2 छात्र चयनित


लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर के 2 मेधावी छात्रों दिव्यांश खण्डेलवाल एवं फैज अहमद को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्काॅलरशिप के लिए चयनित किया गया है। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्काॅलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए प्रदान की जायेगी। इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2018 में अखिल भारतीय स्तर पर ‘टाॅप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है। इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन के फलस्वरूप विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु सी.एम.एस. छात्रों को भारत सरकार के डिपार्टमेन्ट आॅफ साइंस एण्ड टेक्नोलाॅजी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष 80 हजार रुपये अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. के मेधावी छात्र साल-दर-साल बोर्ड परीक्षाओं में कीर्तिमान स्थापित करते आ रहे हैं तथापि शैक्षिक उपलब्धियों के अलावा सामाजिक सरोकारों एवं रचनात्मक गतिविधियों में सदैव अग्रणी रहे हैं।

Related Articles

Back to top button