राज्यराष्ट्रीय

चिडियाघर में नाबालिग से बलात्कार मामले में दो गिरफ्तार

arrest_logoकानपुर। कानपुर चिडियाघर में नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के मामले में मुख्य अभियुक्त सफाई कर्मचारी रामू तथा लड़की को जानवरों के बाड़े में भेजने वाले जू कीपर देवेन्द्र सिंह को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। रामू के खिलाफ बलात्कार का और देवेन्द्र के खिलाफ उसकी मदद करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक रूपश्चिमरू हरिशचन्द्र ने बताया कि कल चिडिम्याघर में महिला मजदूर की नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने के मामले में आज तड़के वहां के सफाई कर्मचारी रामू उर्फ राम कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस की जांच में पता चला था कि लड़की को जानवरों के बाड़े की तरफ जू कीपर देवेंद्र सिंह ने भेजा था। देवेन्द्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि कल दोपहर करीब तीन बजे के आसपास चिडिम्याघर में काम करने वाली एक महिला मजदूर की 14 साल की बेटी को सफाई कर्मी रामू अपने साथ जानवरों के खाली बाड़े में ले गया। लड़की के आनकानी करने पर देवेन्द्र ने कहा कि वह वहां जाएगी तो उसे फल दिए जाएंगे। इस पर लड़की बाड़े में चली गयी जहां रामू ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। लड़की की चीख सुनकर उसकी मां और अन्य लोग वहां पहुंचे तो रामू भाग निकला। पुलिस ने लड़की की मां के बयान के आधार और घटनास्थल की फोरेंसिक जांच के आधार पर रामू के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया । एसपी ने बताया कि पुलिस को जांच में जू कीपर देवेन्द्र का हाथ होने की भी बात पता चली तो आज सुबह देवेन्द्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया ।

Related Articles

Back to top button