व्यापार

चीनी शेयर बाजारों में गिरावट का असर : सेंसेक्स 500 अंक नीचे लुढ़का

sensex-diwali2_625x300_51447243623मुंबई: देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सोमवार सुबह गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। चीन के शेयर बाजारों में गिरावट ने भारतीय बाजारों को भी झटका दिया। नतीजतन, सेंसेक्स 500 अंक या 2 प्रतिशत से अधिक नीचे रहा। निफ्टी 7,800 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ।

इससे पहले वैश्विक राजनीतिक एवं आर्थिक घटनाक्रमों के असर से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 400 अंक से अधिक टूट गया। चीन के विनिर्माण क्षेत्र में लगातार पांचवे महीने संकुचन से शंघाई सूचकांक 7 प्रतिशत से अधिक टूट गया और कारोबार रोक दिया गया।

इसके अलावा, ईरान के साथ सऊदी अरब के संबंध तोड़ने से कच्चे तेल का भाव दो प्रतिशत चढ़ गया। इस बीच, घरेलू विनिर्माण क्षेत्र में दिसंबर महीने में 25 माह में पहली बार गिरावट दर्ज की गई है। चेन्नई में बाढ़ से उत्पादन व नए आर्डर में गिरावट आई।

दोपहर 12 बजे कारोबार के दौरान सेंसेक्स 411.33 अंक टूटकर 25,749.87 अंक पर आ गया। इसी तरह, निफ्टी भी 129.90 अंक टूटकर 7,833.30 अंक पर आ गया।

 

Related Articles

Back to top button