राष्ट्रीयलखनऊ

चुनाव बाद कांग्रेस कार्यालय में पसरा सन्नाटा

congress office_lkoलखनऊ। लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताआं को ऐसा झटका लगा कि बहुत से पदाधिकारी पार्टी कार्यालय में आने से मुंह छिपाते रहे। चुनाव परिणाम आने के बाद बीते करीब दो माह में कांग्रेस के ज्यादा तर पदाधिकारियों के कमरों के ताले तक नहीं खुले। बहुत से पदाधिकारियों ने संगठन को समय देने में रूचि नही दिखायी जिसके चलते कांग्रेस कार्यालय के दो तीन कमरों को छोड़कर ज्यादातर कमरों मे मायूसी छायी रही। अब भी बाहर गेट से लेकर अध्यक्ष के कमरे तक ज्यादातर कमरे बंद रहते हैं। बहुत से नेता पहले प्रदेश अध्यक्ष को यह विश्वास दिलाते थे कि कांग्रेस के प्रत्याशी निश्चित जीत रहे हैं वह अध्यक्ष से मुंह छिपा रहे हैं। पिछले दिनों रीता बहुगुणा जोशीे समर्थक और बेनी प्रसाद वर्मा समर्थक कांग्रेस कार्यालय में चहल कदमी करते नजर आए। कांग्रेस का निर्मल खत्री विरोधी गुट कांग्रेस हाई कमान से चुनाव के पहले से मांग करता रहा है कि निर्मल खत्री को हटाया जाए। चुनाव के बाद निर्मल खत्री ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस हाई कमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया । कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने कांग्रेस हाई कमान से प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति को भंग करने की सिफरिश कर दी। जिसके बाद हाई कमान ने कमेटी भंग कर दी और कांग्रेस के अध्यक्ष की तैनाती जारी रखी। निर्मल खत्री के प्रदेश अध्यक्ष बने रहने के बाद अनेक कांग्रेसियो को सांप सूघ गया। इसके बाद पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय के एक एक कमरे का निरीक्षण किया। सिराज मेहदी के कमरे में ए सी चल रहा था और चपरासी खुर्राटे लेकर सो रहा था। श्री खत्री ने नाराज चपरासी को डांट लगायी कि यह सोने की जगह है। उसके बाद वह प्रमोद सिंह के कमरे में गए । वहां भी ए सी चल रहा था। इसके बाद वह कई कमरों में गए जहां न कार्यकर्ता थ्ेा और न ही नेता अथवा पदाधिकारी ही दिखे। श्री खत्री इसके बाद मीडिया कक्ष की ओर गए जहां एक ही मीडिया प्रभारी उस समय नजर आए। जैसे ही निर्मल खत्री के निरीक्षण का समाचार पदाधिकारियों को मिला तो वह लोग तुरंत दौड़ते हुए श्री खत्री के पास पहुंचे। इसके बाद निर्मल खत्री सोशल मीडिया कक्ष मे गए वहां प्रभारी शिव पांडेय नही मिले। कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी में आने वाले नेताओं से कहा कि वह लोग समय से कार्यालय आएं और पार्टी को समय भी दें। उन्होने इस बात को लेकर नाराजगी जतायी कि पार्टी पदाधिकारी पार्टी में सुबह नही आ रहे हैं। श्री खत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनियां गांधी कह रही हैं कि पार्टी के पदाधिकारी नव निर्माण में लग जाएं किंतु पार्टी के पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वाहन नही कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button