उत्तर प्रदेशफीचर्डराष्ट्रीय

चुनाव से पहले बन रही ‘टीम प्रियंका’, इन चेहरों का नाम सबसे आगे

प्रियंका गांधी के कांग्रेस पार्टी में पद लेने और पूरी तरह से चुनावों में सक्रिय होने की बात तय होने के बाद यह साफ हो गया है कि प्रियंका उत्तर प्रदेश में अपनी एक नई टीम बनाएंगी. यह टीम आगामी लोकसभा चुनावों में ना सिर्फ प्रियंका के आंख-कान बनकर काम करेंगे बल्कि प्रियंका के हर फैसले को तामील करने में पूरी भूमिका निभाएंगे. जानकारी के मुताबिक प्रियंका की कोर टीम में चार-पांच लोग होंगे, जिसमें से ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के ही होंगे.चुनाव से पहले बन रही 'टीम प्रियंका', इन चेहरों का नाम सबसे आगे

प्रियंका की टीम के लिए दो नाम सबसे आगे हैं, जिसमें से एक रायबरेली से विधायक अदिति सिंह का है जो कि पहली बार ही विधायक बनी हैं. अदिति सिंह ने राजनीति में कदम रखने और कांग्रेस में शामिल होने की सिर्फ एक वजह बताई थी प्रियंका गांधी. वो प्रियंका गांधी से इतनी प्रभावित हैं कि उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा और इसके बाद ना सिर्फ चुनाव जीतीं बल्कि उनकी प्रियंका से करीबी भी बढ़ी.

विदेश से पढाई करने वाली अदिति सिंह प्रियंका की पहली पसंद बताई जा रही हैं. यूपी की राजनीति मे गहरी पैठ रखने वाले और कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव किशोरी लाल शर्मा जो कि आजकल बिहार में हैं, वो भी प्रियंका की पसंद हैं.

अमेठी में कांग्रेस के प्रचार-प्रसार का काम देखने वाले और एमएलसी दीपक सिंह के बारे में भी कहा जा रहा है कि प्रियंका चुनावों के मद्देनजर दीपक को अपने हिसाब से जिम्मेदारी देने के लिए चुन सकती हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के बारे में कहा जा रहा है कि वो वापस दिल्ली का रूख करना चाहते हैं, लेकिन लोकसभा चुनावों तक प्रियंका को पूरी तरह से संगठन से सपोर्ट देने के लिए वो प्रियंका की चुनावी टीम में शामिल रहेंगे.

इसके अलावा प्रियंका सोशल मीडिया और डिजिटल प्रमोशन के लिए अपनी एक अलग टीम रखेंगी जो कि दिल्ली से लाई जाएगी. उस टीम में यूपी से सपोर्ट के लिए कौन होगा इस बारे में अभी साफ नहीं हो पाया है, लेकिन प्रियंका का मीडिया का काम देखनेवाले धीरज श्रीवास्तव का नाम इसके लिए सबसे आगे है.

प्रियंका के यूपी में आने की खबरों के बीच कांग्रेस के तमाम नेता प्रियंका की कोर टाम में शामिल होने भर की कोशिश में हैं, ताकि वो ना सिर्फ आगामी चुनावों में एक्टिव रोल निभा सकें बल्कि कांग्रेस आलाकमान की नजरों मे भी चढ़ सकें.

Related Articles

Back to top button