स्पोर्ट्स

चेन्नई के खिलाफ जीत के बाद रोहित शर्मा ने जताई खुशी…

आइपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से मात देने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने सात मैचों में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मुंबई की इस जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें इस जीत का बेसब्री से इंतजार था। चेन्नई के खिलाफ जीत के बाद रोहित शर्मा ने जताई खुशी...

यह आइपीएल के इस संस्करण में मुंबई की पिछले सात मैचों में दूसरी जीत है। इसके साथ ही उसने चेन्नई से अपनी हार का बदला भी लिया। मुंबई ने चेन्नई के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था और इस मैच में उसे महेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व वाली टीम ने एक विकेट से हराया था। इस मैच में कप्तान रोहित ने मुंबई के लिए सबसे अधिक 56 रन बनाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी हासिल किया।

रोहित ने कहा, काफी अच्छा महसूस हो रहा है। इस जीत का हमें बेसब्री से इंतजार था। हमें शांत रहते हुए खेलने की जरूरत थी। आपको अगर कोई खेल इस प्रकार से जीतना है, तो आपको हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने की जरूरत है। तभी आपको इस प्रकार के परिणाम मिलते हैं।

 इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 169 रन बनाए। मुंबई को ये मैच जीतने के लिए 170 रन बनाने थे और इस टीम ने जीत के लिए मिले इस लक्ष्य को 19.4 ओवर में 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 56 रन की पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। 

इस मैच में जीत के बाद मुंबई अंकतालिक में छठे नंबर पर पहुंच गई। मुंबई के अब चार अंक हो गए हैं वहीं चेन्नई इस मैच में मिली हार के बाद भी 10 अंक के साथ नंबर एक पर अंक तालिका में बना हुआ है। 

Related Articles

Back to top button