जीवनशैली

चेहरे की हर समस्या के लिए फायदेमंद है मुल्तानी मिट्टी

अक्सर लड़कियां अपनी सुंदरता के लिए कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। सौंदर्य के लिए मुल्‍तानी मिट्टी बेहद फायदेमंद होती है। ये एक नेचुरल तरीका होता है जिसे आप भी अपना सकते हैं। अगर आप भी नहीं जानते मुल्‍तानी मिट्टी का प्रयोग तो पहले मुल्‍तानी मिट्टी के फायदे जान लें।

मुल्तानी मिट्टी के फायदे:

# काले घेरे: खीरे के रस को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगाकर छोड़ दें। जब ये पैक सूख जाए तो इसे धो लें। कुछ ही दिनों में काले घेरे भी दूर हो जाएंगे।

# ठंडक बढ़ाए: इसके अलावा आप मुल्तानी मिट्टी, बादाम और ग्लिीसरीन को मिलाकर एक पेस्ट बना सकती हैं। पेस्ट को आंखों के नीचे लगाकर छोड़ दें। आप चाहें तो इस पैक को पूरे चेहरे पर भी लगा सकती हैं।

# कसावट: महिलाएं मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग सीधे अपनी त्वचा पर कर लेती हैं। लेकिन अगर आप थोड़ी सी मेहनत और कर लें तो कहीं अधिक बेहतर परिणाम पा सकती हैं।

# डेड स्किन: इसके इस्तेमाल से डेड स्किन भी साफ हो जाती है। कई बार ऐसा होता है कि मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से चेहरा बहुत अधिक ड्राई हो जाता है। ऐसे में इसके इस्तेमाल का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

Related Articles

Back to top button