जीवनशैली

चॉकलेट से बनाएं लजीज पेड़े, यह है बेहद ही आसान रेसिपी

अगर आप चॉकलेट खाने के शौकीन है, तो आपको चॉकलेट फ्लेवर वाले पेड़े ट्राई कर सकते हैं। आइए, जानते हैं चॉकलेट फ्लेवर पेड़े कैसे बनाएं-

सामग्री- 
01 कप कद्दूकस किया हुआ खोया
1/4 कप चीनी
2 टेबल स्पून कोको पाउडर
सजावट के लिए कटा हुआ पिस्ता और बादाम

विधि-
कड़ाही या पैन को गर्म होने के लिए गैस पर चढ़ा दें। हल्का गर्म होने पर इसमें खोया और चीन डाल दें। गैस की आंच को मध्यम पर रखें। खोया और चीन गर्म होने पर पिघलने लगेगा। इसे 6 से 7 मिनट तक लगातार चलाते रहें, ताकी यह नीचे न लगे। 
जब यह गाढ़ा होने लगे तो इसमें कोको पाउडर डालें। पाउडर कहीं कम या ज्यादा न हो जाए, इसलिए इसे अच्छे से मिक्स करें। गैस को भी अब बंद कर दें। इस मिश्रण को किसी प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने दें। 
जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे बराबर हिस्सों में बांट लें और मनचाजे आकार में पेड़े बना लें। सारे पेड़े बन जाएं तो इसे बादाम और पिस्ता की कतरन से सजाएं। लीजिए आपका चॉकलेट पेड़ा बनकर तैयार है।
 

Related Articles

Back to top button