ज्ञान भंडार

चौपाटी में गुंडागर्दी, दो लोग जख्मी, सीसीटीवी में घटना कैद

lsdlsd_1478825260जालंधर। शहर के आर्दश नगर स्थित चौपाटी में सरेआम गुंडागर्दी कर हमलावर दो युवकों को जख्मी कर गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। गुप्ता कालोनी के रहने वाले इंदर इकबाल सिंह और रोज पार्क के रहने वाले तरनजोत सिंह को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
थाना डिवीजन नंबर-2 के एडिशनल एसएचओ सुभाष चंद्र का कहना है कि पुलिस ने बस्ती नौ के युद्दी, उसके साथी करन संधू समेत एक दर्जन हमलावरों के खिलाफ इरादा कत्ल का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्यारोपी युद्दी की तलाश में रेड की,मगर वह घर में नहीं मिला। घटना बुधवार दोपहर की है।
 
तलवारों से लैस कुछ युवक दो युवकों को जख्मी कर फरार हो गए। बुरी तरह से जख्मी इंदर इकबाल को सत्यम अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इंदर इकबाल के शरीर पर 6 घाव थे। एक गंभीर घाव सिर में था। इंदर इकबाल अनफिट था। उसने इतना ही कहा-वह दोस्त के साथ आदर्श नगर में गया था। यहां पर युद्दी और उसके साथी आए। उसने इतना ही पूछा कि वह बाजवा को जानते हैं। हां कहने पर तेजधार हथियारों से हमला कर फरार हो गए।
इंदर इकबाल के चाचा हरविंदर सिंह ने पुलिस को स्टेटमेंट दी है कि उसने बुधवार की दोपहर भतीजे को कॉल की थी तो उसने बताया था कि वह आदर्श नगर में पनीर लेने आया है। भतीजे से काम था तो उसे वहीं रुकने को कहा था। दस मिनट बाद आर्दश नगर पहुंचा तो देखा कि हमलावर उसके भतीजे को घेर कर पीट रहे थे। जब तक वह उसे बचा पाता हमलावर फरार हो गए थे। इंदर इकबाल प्राइवेट प्लस-टू कर रहा है। एडिशनल एसएचओ का कहना है कि मुख्यारोपी को पकड़ने जाने पर अज्ञात हमलावरों की पहचान होगी और हमले का कारण पता चलेगा।

Related Articles

Back to top button