ज्ञान भंडार

छत्तीसगढ़: सर्चिंग कर रहे जवानों पर नक्सलियों का हमला, जवाबी फायरिंग में 15 ढेर

रा9_1447926025यपुर. छत्तीसगढ़ के सुकमा के पेंटापड़ा इलाके में हुए एन्काउंटर में पुलिस ने 15 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया है। इनमें से दो नक्सलियों की लाश पुलिस ने बरामद कर ली है। दोनों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और दूसरी चीजें बरामद की गई हैं। इसके अलावा एक अन्य ऑपरेशन में चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार दोपहर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बस्तर रेंज के आईजी एसआरपी कल्लूरी ने यह जानकारी दी।
सुकमा में दो नक्सली ढेर
आईजी ने बताया कि सुकमा में एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत गुरुवार सुबह कोबरा, सीआरपीएफ और डीआरजी की ज्वॉइंट टीम पेंटापाड़ की तरफ सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। नक्सलियों ने जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी, इसके बाद समय गंवाए बिना जवानों ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ किए बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। जवानों ने एक महिला और एक पुरुष वर्दीधारी नक्सली के शव बरामद किए।
 
ये सामान हुए बरामद
 3 देसी बंदूक
 2 INSAS मैग्जीन
 7 नक्सली बैकपैक
 
जगदलपुर-सुकमा बॉर्डर पर चार नक्सली गिरफ्तार
गुरुवार सुबह ही बस्तर और सुकमा जिले के बॉर्डर पर मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने चार नक्सलियों को अरेस्ट किया है। चारों लंबे समय से नक्सली संगठन से जुड़े हैं और कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं। इनमें आयतू जनताना सरकार का अध्यक्ष, मुका कश्यप जन्मीलिशिया कमांडर, आयता चेतना नाट्य मंडली कमांडर और हूंगा चेतना नाट्य मंडली सदस्य शामिल हैं। नक्सलियों के पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। 

 

Related Articles

Back to top button