ज्ञान भंडार

छत्तीसगढ़ के 13 में से 11 मंत्रियों के पास दो किलो से ज्यादा सोना

ministers_have_gold_cg_2016123_10953_03_12_2016रायपुर, ब्यूरो। छत्तीसगढ़ के 13 में से 11 मंत्रियों के पास कुल दो किलो से ज्यादा सोना है, जबकि उनकी पत्नी या पति का सोना भी शामिल करें तो यह आंकड़ा 7 किलोग्राम के ऊपर है। इस सोने का मौजूदा बाजार मूल्य 20 करोड़ रुपए से अधिक है। राज्य के सांसद भी पीछे नहीं हैं। 11 में से 4 सांसद ऐसे हैं, जिनके खुद के नाम पर आधा किलो से अधिक सोना है।

केन्द्र सरकार ने घरों में सोना रखने की गाइड लाइन जारी की है। इस पर ‘नईदुनिया” ने राज्य के कैबिनेट मंत्रियों और सांसदों के पास रखे सोने की पड़ताल की। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान दिए शपथ पत्र से ये आंकड़े लिए गए हैं। सांसदों में सबसे ज्यादा सोना विक्रम उसेंडी के पास है। कांग्रेस के एकमात्र सांसद ताम्रध्वज साहू के पास केवल 30 ग्राम सोना है।

रायपुर-बिलासपुर के सांसदों के पास सोना नहीं है। एकमात्र महिला मंत्री रमशीला साहू मंत्रियों में सबसे ज्यादा 650 ग्राम सोना रखती हैं। अमर अग्रवाल और अजय चंद्राकर ने शपथ पत्र में अपने पास सोना नहीं होने की जानकारी दी है। चंद्राकर की पत्नी के पास 250 ग्राम सोना है।

मुख्यमंत्री के परिवार में सबसे ज्यादा

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शपथ पत्र में 570 ग्राम सोने की जानकारी दी थी। पत्नी के पास 217 तोला सोना यानी दो किलो से अधिक सोना है। सांसद पुत्र अभिषेक सिंह के पास 650 ग्राम सोना है। उनकी पत्नी के पास लगभग दो किलो सोना है।

सांसद – सोना- चांदी

1- अभिषेक सिंह – 650 ग्राम – 14.8 किलो

पत्नी के पास -2020 ग्राम – 9.25 किलो

2- चंदूलाल साहू – 600 ग्राम – 3 किलो

3- दिनेश कश्यप – 600 ग्राम

पत्नी के पास- 222 ग्राम – 3.3 किलो

4- कमलभान मरावी – 100.15 ग्राम

पत्नी के पास- 250.20 ग्राम -1 किलो

5- रमेश बैस -नहीं है – नहीं है।

पत्नी के पास- 194 ग्राम – 5.26 किलो।

6- विष्णुदेव साय – 400 ग्राम -दो किलो।

7- विक्रम उसेंडी – 680 ग्राम ।

8- कमला देवी पाटले -180 ग्राम- दो किलो।

पति के पास – 60 ग्राम।

9- बंसीलाल – 4 ग्राम।

पत्नी के पास 800 ग्राम – एक किलो।

10- लखन लाल साहू – नहीं।

पत्नी के पास 100 ग्राम – 2 किला।

11- ताम्रध्वज साहू – 30 ग्राम

पत्नी के पास 200 ग्राम – 500 ग्राम।

राज्य के कैबिनेट मंत्री

– डॉ. रमन सिंह – 570 ग्राम- 4 किलो।

पत्नी के पास – 2000 ग्राम- 18 किलो।

– बृजमोहन अग्रवाल- 285.5 ग्राम।

पत्नी के पास- 600 ग्राम – 4 किलो।

– अमर अग्रवाल- कुछ नहीं

– प्रेम प्रकाश पांडेय- 220 ग्राम – 980 ग्राम।

पत्नी के पास- 310 ग्राम – 1400 ग्राम।

– अजय चंद्राकर- नहीं है।

पत्नी के पास- 250 ग्राम – 110 ग्राम।

– भैयालाल राजवाड़े- 100 ग्राम ।

– केदार कश्यप- 90 ग्राम -500 ग्राम।

पत्नी के पास- 188 ग्राम सोना और 500 ग्राम।

– महेश गागड़ा- 100 ग्राम।

पत्नी के पास- 150 ग्राम – 1.75 किलो।

– दयालदास बघेल- 50 ग्राम

पत्नी के पास- 250 ग्राम- 2किलो।

– पुन्नूलाल मोहले- 120 ग्राम – 800 ग्राम।

पत्नी के पास- 20 ग्राम।

– राजेश मूणत- 42.75 ग्राम।

पत्नी के पास- 463.99 ग्राम।

– रामसेवक पैकरा- पति- पत्नी दोनों के पास 100-100 ग्राम सोना है।

– रमशीला साहू- 650 ग्राम – 2 किलो चांदी है।

पति के पास- 120 ग्राम।

Related Articles

Back to top button