राज्यराष्ट्रीय

छात्रा से रेप के विरोध में केंद्रीय विद्यालय में किया हंगामा

central college_1लखनऊ: केंद्रीय वि‍द्यालय में पढ़ने वाली इंटर की छात्रा के साथ वहां के टीचर द्वारा रेप और अबॉर्शन का मामले में कूल पकड़ लिया है। बुधवार को अखि‍ल भारतीय वि‍द्यार्थी परि‍षद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने स्‍कूल में प्रदर्शन किया। इश दौरान हंगामे के बीच उन्होंने परिसर में तोड़फोड़ भी की। इस बीच स्कूल की छुट्टी होने वाली थी। ऐसे में छात्र-छात्राएं घबरा गए। टीचरों ने कि‍सी तरह से छात्रों को बाहर नि‍कालकर उनके घरों की तरफ रवाना कि‍या। इधर, पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ता फरार हो गए। दोपहर को एबीवीपी के एक दर्जन कार्यकर्ता गोमतीनगर स्‍थि‍त केंद्रीय वि‍द्यालय पहुंचे। वे गुरु-शि‍ष्‍य के परंपरा का निर्वहन नहीं कि‍ए जाने के वि‍रोध में नारेबाजी करने लगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल ने मिलने की कोशिश करने लगे। प्रिंसिपल के इनकार करने पर वे आक्रोशित हो गए। इसके बाद उन्होंने परिसर में तोड़फोड़ कर दी। गमलों को नुकसान पहुंचाया। वे क्लास में घुसकर मेज-कुर्सी तोड़ने का भी प्रयास करने लगे। इस दौरान स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस बीच स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दे दी। इसकी जानकारी मिलते ही कार्यकर्ता भाग गए।

Related Articles

Back to top button