Uncategorized

छापा मार मामला: मंत्री रजवाड़े और उद्योगपति विवाद की जांच होगी : सीएम

nmju_1448144797दुर्ग। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को ऐलान किया कि दुर्ग के रसमुड़ा में रायपुर पावर एंड स्टील इंडस्ट्रीज में श्रम मंत्री भैयालाल रजवाड़े और उद्योगपति विनोद गर्ग के बीच हुए विवाद की सरकार जांच कराएगी। उन्होंने भिलाई में कहा कि उन्हें पूरे मामले की विस्तृत जानकारी नहीं है लेकिन मामले में वास्तविकता का सामने आना जरूरी है। दो दिन पहले श्रम मंत्री ने फैक्ट्री में छापा मारा था। उसी दौरान उद्योगपति से उनका विवाद हुआ। मंत्री ने आरोप लगाया कि उनके साथ दुर्व्यव्हार किया गया। जबकि गर्ग ने आरोप लगाया कि पांच लाख रुपए मांगा गया था। पांच लाख नहीं देने के कारण उनके यहां छापा मारकर काम बंद करवा दिया गया। 
इस बीच कांग्रेस ने मंत्री भैयालाल रजवाड़े की बर्खास्तगी की मांग कर दी है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेष त्रिवेदी ने कहा है कि इस मामले से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा सरकार कारोबारियों को डरा धमका रही है। इससे राज्य में औद्योगिक और व्यावसायिक वातावरण खराब हो रहा है। मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए।
 
कांग्रेस का हमला, मंत्री का बचाव
जिस प्रकार से मंत्री बिना प्रशासनिक अमले के वहां पहुंचे। इससे मंत्री के स्तर का पता चलता है। कुछ न कुछ गलत तो है।”
भूपेश बघेल, पीसीसी
मैंने जांच के लिए हाई पावर कमेटी गठन का फैसला लिया है। इसमें यूनियन पदाधिकारी, अधिकारी, पत्रकार होंगे।”
भैयालाल रजवाड़े, मंत्री छग शासन

 

Related Articles

Back to top button