अद्धयात्म

जब आपके हाथ से गिरने लगें ये सामान तो समझ लें होने वाला है कुछ बहुत बड़ा

ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, धरती पर कुछ भी अशुभ कार्य होने से पहले मनुष्य जाति को उसके होने के संकेत जरूर मिलते हैं। घर में छोटी से छोटी वस्तु का अपना ही महत्व होता है। कभी-कभी बेकार समझी जाने वाली वस्तु भी घर में अपनी उपयोगिता सिद्ध कर देती है। गृहस्थी में रोजाना काम में आने वाली चीजों से भी शकुन-अपशकुन जुड़े होते हैं, जो जीवन में कई महत्वपूर्ण मोड़ लाते हैं। शकुन शुभ फल देते हैं वहीं अपशकुन इंसान को आने वाले संकटों से सावधान करते हैं। हम आपको घर से जुड़ी वस्तुओं के शकुनों के बारे में बता रहे हैं।

ऐसे ही कुछ संकेत हम आपको बताने जा रहे हैं। कि अगर आपके हाथ से कुछ गिरता है तो किस तरफ ध्यान देने का समय है। हो सकता है कि आप किसी अशुभ कार्य होने से बच जाएं।सुबह-सुबह दूध को देखना शुभ कहा जाता है। दूध का उबलकर गिरना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति, संपत्ति, मान व वैभव की उन्नति होती है। दूध का बिखर जाना अपशकुन मानते हैं जो किसी दुर्घटना का संकेत है। दूध को जान-बूझ कर छलकाना अपशकुन माना जाता है जो घर में कलह का कारण है।

दैनिक जीवन में नमक का महत्वपूर्ण स्थान होता है। नमक हमारे भोजन के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ, पूजा-पाठ और नजरदोष को दूर करने के भी काम आता है।जिस बर्तन में रोजमर्रा के नमक का इस्तेमाल करते हैं अगर वह आपके हाछ से गिर जाए तो अपशकुन है ये। बुल्गारिया और यूक्रेन जैसे देशों में भी नमक का गिरना दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नमक गिरे, तो आपका शुक्र और चंद्रमा कमजोर है। अगर आपसे काली मिर्च गिर जाए तो किसी करीबी से संबंध भी बिगड़ सकते हैं।

अगर गेंहू और चावल या फिर ऐसा कोई खाद्य पदार्थ गिर जाता है तो इसे अन्नपूर्णा माता का अपमान माना जाता है। अनजाने में गिर जाए तो उसे उठाकर माथे से लगाकर अन्नपूर्णा माता से माफी मांग लें, हानि नहीं होगी।

खाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला तेल का गिरना भी अपशकुन माना जाता है। परिवार में किसी कर्जे का सूचक है, इससे घर में दरिद्रता आती है। इसके अलावा अगर पूजा करते समय खाली गिर जाए तो वह भी स्वीकार नहीं की जाती है। ऐसे में भगवान से प्रार्थना करें कि सब अच्छा हो।

सिंदूर का जमीन पर गिरना अपशकुन की निशानी है। इससे पति के साथ दुर्घटना भी हो सकती है। पानी का गिलास हाथ से छूटकर गिर जाए तो यह भी अशुभ माना जाता है। मसलन परिवार में कोई बीमार पड़ सकता है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ अपशकुन के ही संकेत मिलते हैं।

पूजा करते समय यदि पूजा की सामग्री या आरती की थाली नीचे गिर जाए, तो माना जाता है कि पूजा स्वीकार नहीं हुई है। यह आने वाले समय में किसी विपत्ति के आने का भी संकेत है। पूजा के दौरान दीये का बुझना भी अशुभ माना जाता है। ऐसे में भगवान से प्रार्थना करें कि वो आपके साथ सब कुछ अच्‍छा करें।

दर्पण का टूटना हर दृष्टिकोण से अशुभ ही होता है। इसके लिए यदि दर्पण टूट जाए तो इसके टूटे हुए टुकड़ों को इक्ट्ठा करके बहते जल में डाल देने से संकट टल जाते हैं। अगर कपड़ पहनते वक्त आपकी जेब से पैसे निकलकर गिर जाएं तो कुछ अच्छा होने वाला है। इसके अलावा लेन देन के वक्त पैसे गिर जाएं तो अच्छे संकेत माने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button