स्वास्थ्य

जले हुए पर तुरंत आराम दिलाएंगी घर की ये 7 चीजें, निशान भी छूमंतर

burns-5620d8465160a_exlstअक्सर घर में खाना बनाते वक्त कभी तेल की छीटों से तो कभी कढ़ाई की आंच से जल जाते हैं। मोमबत्ती जलाते वक्त या बच्चे इधर उधर खेलते समय ऐसे छोटे मोटे हादसों की चपेट में आ ही जाते हैं। लेकिन जरूरी है कि इसके लिए तुरंत ही घर में मामूली उपचार जरूर कर लिया जाए। देखिए, किन चीजों के इस्तेमाल से आप जले हुए को शांत कर सकते हैं।

  1. जले पर एलोवेरा लगाने से आराम मिलता है। इसे सीधा उस जगह लगाएं जहां जला हो। इससे जली हुई त्वचा को ठंडक मिलेगी। ताजा एलोवेरा इस्तेमाल करने से न सिर्फ ठंडक मिलती है बल्कि जलने के निशान भी नहीं पड़ते।
  2. केले के छिलके को जले हुई त्वचा पर लगाने से आराम मिलता है। इसे तब तक लगा कर रखें जब तक त्वचा काली न पड़ जाए।
  3. कच्चे शहद को जले हुए पर लगाने से दाग भी नहीं पड़ते। इसमें एंटीसेप्टिक के गुण होते हैं।
  4. दही भी इसमें मददगार है। लेकिन इसे तुरंत नहीं बल्कि जलने के 30 मिनट बाद लगाएं।
  5. सिरका को पतला कर के उसमें कपड़ा भिगो कर जले हुई जगह पर लगाएं। अगर दर्द फिर बढ़ जाए तो फिर इसे दोहराएं।
  6. जैतून का तेल भी जले हुए पर राहत देता है। इसे भी आजमा सकते हैं।
  7. लैवेंडर के तेल को पतला कर के इस्तेमाल करें। एलोवेरा और लैवेंडर का मिश्रण असरदार साबित होगा।

Related Articles

Back to top button