फीचर्ड

जवान ने खुद को गोलीमार की आत्महत्या

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
download (4)जम्मू : पुंछ जिले में भारत पाक नियंत्रण रेखा पर तैनात एक जवान ने अपनी सर्विस बंदूक से खुद को गोलीमार कर आत्म हत्या कर ली। जिसकी पहचान सेना की महार रजिमैंट के नायक अनिल कुमार के रूप में हुई है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 10 बजे पुंछ जिले की मेंढर तहसील में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना की एक महार रजिमैंट की अगीम चौकी पर उस समय हड़कम्प मच गया जब वहां पर गोली चलने की आवाज आई, तो वहां तैनात अन्य जवान जब गोली चलने वाले स्थान पर पहुंचे, तो उन्होंने वहां पर देखा कि स्वीपर विंग का नायक अनिल कुमार खून से लथ-पथ पड़ा हुआ था। और उसके पास ही उसकी बंदूक भी पड़ी हुई थी।इस घटना के बाद वहां मौजूद चिकित्सक ने जांच में जवान को मृत्त घोषित कर दिया। उधर इस घटना के बारे में फौज में तैनात कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से परहेज कर रहा है। वहीं सूत्रों क े अनुसार इस घटना को आत्म हत्या का मामला जान सेना की जांच कार्य में जुटी है।

Related Articles

Back to top button